परिणीति-राघव की शादी के लिए तैयारिया जोरों पर, दुल्हे के घर अरदास से हुई शुरुआत

Last Updated 20 Sep 2023 10:42:26 AM IST

राज्‍यसभा से आप के निलंबित सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 23 सितंबर को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं।वहीं राघव चड्ढा के पंडारा रोड स्थित आवास पर शादी से पहले अरदास शुरू हो गई है।


(फाइल फोटो)

राघव चड्ढा के आवास पर पंजाब पुलिस के जवानों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

कल अर्थशास्त्री और मीडिया हस्ती शरद कोहली ने चड्ढा के घर के बाहर पत्रकारों का स्वागत किया और उन्हें बताया कि अंदर क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, "अभी पाठ शुरू हो गया है, गुरु का गान हो रहा है।"

मिल रही जानकारी के मुताबिक आज यानी 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट का आयोजन किया गया है। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी के साथ शामिल हो सकती हैं।

यह जोड़ा 23 और 24 सितंबर को एक लक्जरी होटल में अपनी शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना होगा। इस बीच, परिणीति का मुंबई स्थित घर शादी के जश्न में शानदार ढंग से सजाया गया है। वहां परिणीति की चूड़ा सेरिमनी होगी, और उसके बाद की रस्मों की शुरुआत हो जाएगगी।

बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को मेहमानों के लिए एक वेलकम लंच रखा गया है।

राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी और इसके बाद वे दुल्हनिया परिणीति को लाने होटल लीला पैलेस जाएंगे।  24 सितंबर को शादी का भव्य आयोजन किया गया है, और रात को 8.30 बजे रिसेप्शन होगा।

समय लाइव डेस्क/ आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment