आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनी हिमांशी खुराना, लाल चूड़ा और कलीरों संग पोस्ट किया VIDEO

Last Updated 06 Aug 2024 01:44:37 PM IST

पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना अपने एक्टिंग और पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं अब हिमांशी के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को शौक में डाल दिया है।


ब्रेकअप के बाद लाल चुड़ा पहने दिखी हिमांशी

दरअसल इस वीडियो में हिमांशी ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइडल लुक नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सलवार-सूट, दुपट्टा, मांग टीका, नथ, चोकर, हार, और हाथों में लाल चूड़ा और कलीरों डाला हुआ हैं।

वहीं बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम हिमांशी का पिछले साल आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ ब्रेकअप हो गया था। और अब ब्रेकअप के 8 महीने बाद दुल्हन के कपड़ो में एक वीडियो शेयर कर फैंस को चौंका दिया हैं।

बता दे की हिमांशी खुराना और आसिम रियाज पहली बार बिग बॅाश के शो में मिले थे और वही एक दुसरे से प्यार कर बैठें। शो के खत्म होने के बाद भी दोनो को साथ-साथ ही स्पॅाट किया जाता था। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिलेशनशिप करीब 4 साल तक चला। दोनो को साथ में काफी पसंद भी किया जाता था। लेकिन 4 साल बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह एक दुसरे का धर्म बताया।

हिमांशी का कहना था की हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए, अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है।' वहीं आसिम ने भी ब्रेकअप के पीछे धर्म अलग होने का ही एक कारण बताया था। यह खबर सुन दोनों को साथ में पसंद करने वालो को काफी शौक भी लगा था। आसिम और हिमांशी ने ब्रेकअप जरुर कर लिया हैं लेकिन अभी भी वही एक दुसरे की काफी इज्जत करते हैं। दोनो में से किसी ने भी कभी एक-दुसरे के खिलाफ कुछ गलत नहीं बोला।
 
इस बीच ब्रेकअप की खबरों के बाद आसिम रियाज को पहली बार खतरों के खिलाड़ी-14 में देखा गया था। हालांकी आसिम वहां ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। उनके व्यवहार के चलते उन्हें शो से निकाल दिया गया। जिस पर हिमांशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी डाला था जिसको लोग आसिम रियाज से जोड़ रहे थे।

हिमांशी खुराना का शादी वाला लुक:

हाल ही में हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किसी दुल्हन की तरह सजी हुई दिख रही हैं। हिमांशी ने हाथ में लाल चुड़ा और कलीरो के साथ पोज़ किया हैं। वह इस लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं। उन्होंने वीडियो में एक क्रिप्टिक गाना भी लगाया है। जिसके बोल हैं- 'वो ज़हर देता तो पूरी दुनिया की निगह में आ जाता, तो ये किया मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी।'

हिमांशी खुराना के इस लुक ने लोगो को बहुत कनफ्युज कर दिया हैं। वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग हिमांशी के लुक की तारिफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग वीडियो में चल रहे क्रिप्टिक गाने की बात कर रहे हैं। उनका कहना हैं की गाने के शब्द आसिम रियाज के लिए हैं।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment