Sanjay Kapoor Pre Birthday Celebration: संजय कपूर की प्री-बर्थडे पार्टी में उतरे सितारे

Last Updated 16 Oct 2023 12:34:04 PM IST

15 अक्टूबर को संजय कपूर ने अपने घर पर प्री-बर्थडे पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने। संजय कपूर के बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं


 बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर को 58 साल के हो जाएंगे। वहीं 15 अक्टूबर यानि शुक्रवार को संजय कपूर ने अपने घर पर प्री-बर्थडे पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने। संजय कपूर के बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां बी-टाउन सेलिब्रिटीज उनके घर पर पार्टी का लुत्फ उठा रहे थे।

संजय कपूर की पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। पार्टी में करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। इनके अलावा वहां शनाया कपूर भी नजर आईं। इस पार्टी में सैफ अली खान की बहन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी थे।  सोहा गहरे हरे रंग के को-ऑर्ड सेट में थीं । सोहा की बेस्ट फ्रेंड नेहा धूपिया भी उनके साथ पार्टी की रौनक़ बनीं। इन तीनों स्टार्स के साथ बर्थडे बॉय संजय कपूर ने भी खूूब एंजॉय कियाष। इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

समय डिजि़टल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment