इंडियन पुलिस फोर्स एक पुलिस थ्रिलर वेब सीरीज है। यह रोहित शेट्टी की डिजिटल स्पेस में पहली सीरीज होगी
![](/pics/article/images(1)__1999546628.jpg) |
रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में उनकी फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू हुई है, जिसकी जानकारी खुद डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं डायरेक्टर अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच अब इस कॉप यूनिवर्स में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे। इन तस्वीरों के कैप्शन में श्वेता रोहित के आमगी प्रोजेक्ट में काम करने को लेकर हिंट देती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।
इंडियन पुलिस फोर्स एक पुलिस थ्रिलर वेब सीरीज है। यह रोहित शेट्टी की डिजिटल स्पेस में पहली सीरीज होगी। इस शो की शूटिंग पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भारत के विभिन्न स्थानों पर की गई थी। सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। इस वेब सीरीज़ के दिवाली 2023 में अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने की उम्मीद है।
| | |
![](/themes/resp1/images/wa.png) |