ऋत्विक और करण दोनों मिट्टी से बप्पा की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहा है
|
गणेश चतुर्थी का त्योहार जल्द ही आने वाला है। बप्पा के इस त्योहार को सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। आम लोगों से लेकर कई बड़े सितारों के घर बप्पा विराजमान हैं। ऐसे में कई मशहूर हस्तियां इस त्योहार की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और करण वाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋत्विक और करण दोनों मिट्टी से बप्पा की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहा है। ऋत्विक धनजानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर गणपति की मूर्ति बना रहे हैं और जल्द ही बप्पा को अपने घर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक्टर के बेस्ट फ्रेंड करण वाही और कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। करण भी बप्पा की मूर्ति बनाने में व्यस्त हैं। मूर्ति बनाने के साथ-साथ ऋत्विक और करण दोस्तों के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋत्विक धनजानी ने कैप्शन में लिखा, 'और ऐसे ही हमें इसे जीवन में लाना है।' ऋत्विक ने अपने फैंस को बप्पा की मूर्ति की जो झलक दिखाई है उसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
ऋत्विक और करण का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं हर साल आपके इस वीडियो का इंतजार करता हूं, जहां आप बप्पा को ढालकर उनका स्वागत करते हैं.' एक अन्य ने लिखा 'मैं इस वीडियो का इंतजार कर रहा था कि आप गणपति जी बनाने जा रहे हैं।' वहीं एक्टर के कुछ फैंस ने उनसे आशा नेगी के बारे में भी पूछा आपको बता दें कि आशा ऋत्विक की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं।
| | |
|