Ganesh Chaturthi 2023: गणपति विसर्जन के मौके पर बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, CM शिंदे भी हुए शामिल

Last Updated 21 Sep 2023 11:31:18 AM IST

देश के कई राज्यों में गणपति फेस्टिवल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में बप्पा का स्वागत बड़े ही व्यापक स्तर पर किया जाता है।


Ganesh Chaturthi 2023:

बॉलीवुड सेलेब्स भी हर साल अपने घर पर बप्पा का जोरदार ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा का अपने घर पर स्वागत करती हैं। इस साल भी अर्पिता ने बप्पा को डेढ़ दिन तक अपने घर पर स्वागत किया और कल यानि बुधवार को उन्होंने गणपति विसर्जन किया।

इस खास मौके पर अर्पिता के सुपरस्टार भाई सलमान भी बहन के घर बप्पा को विदाई देने पहुंचे। इस मौके पर सलमान के अलावा अर्पिता के घर पर  कई सितारों का मेला लगा।

बता दें कि बप्पा को घर लाने का दिन तो एक ही होता है लेकिन इनके भक्त अलग-अलग दिनों भगवान गणेश को विदाई देते हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने घर पर गणपति बैठाती हैं।

सलमान को है बप्पा से बेहद प्यार

सलमान  अपने फैंस के दिल को जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। एक तरफ जहां ईद के मौके पर सल्लू मियां अपने फैंस को मुबारकबाद देते हैं, वही दूसरी तरफ गणेश चतुर्थी पर वो अपने फैंस को शुभकामनाएं देना नहीं भूलते। हर साल सलमान गणपति फेस्टिवल(Ganpati Festival) में शामिल होना नहीं भूलते। सुपरस्टार सलमान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी थी। अब डेढ़ दिन बाद 'टाइगर-3' एक्टर बप्पा को विदाई देने के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे।

बहन अर्पिता खान के साथ मिलकर सलमान खान बहुत ही धूमधाम से गणपति सेलिब्रेशन करते हैं। बीते कई सालों में सलमान को गणपति विसर्जन पर ढोल- नगाड़ों के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए देखा गया है। बुधवार को गणपति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। |

परिवार संग सलमान ने खिंचवाई तस्वीरें

इस खास मौके पर सलमान ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स में नजर आए। उन्होंने अर्पिता के घर में जाने से पहले पैप्स के सामने पोज दिए। 'टाइगर 3' एक्टर सलमान खान के अलावा भी अर्पिता खान के घर गणपति विसर्जन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई और सितारे भी पहुंचे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी बेटे आहिल के साथ फोटोज खिंचवाई, जिसमें उन्होंने अपने हाथों में गणपति जी की छोटी मूर्ति को पकड़ा हुआ है, तो वहीं आयुष शर्मा और जहीर खान बड़ी गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नजर आए

इस खास मौके पर एक बड़े ही खास मेहमान भी बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आए। महाराष्ट्र्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी गणपति बप्पा का सलमान खान के साथ आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री शिंदे ने सलमान के परिवार से मुलाकात की, साथ ही सबके साथ पोज देते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर सलमान और मुख्यमंत्री शिंदे की फोटो को फैंस खूब प्यार दे रहें हैं।

कई और सेलेब्स भी रहे मौजूद

गणपति विसर्जन(Ganpati Visarjan) के मौके पर अर्पिता खान के घर पर सितारों का मेला लगा। अनुषा दांडेकर से लेकर दिव्या खोसला कुमार, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा गैलेक्सी अपार्टमेंट में विसर्जन के लिए पहुंचे। सलमान खान के अलावा हेलन और अर्पिता खान के भाई सोहेल खान सहित पूरे परिवार ने धूमधाम से बप्पा को 'पुढच्या वर्षी लवकर या' के साथ विदा किया।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment