Womens Asia Cup : जय शाह ने एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम को दी शुभकामनाएं

Last Updated 19 Jul 2024 02:57:15 PM IST

Womens Asia Cup : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को एशिया कप में खिताब की रक्षा के लिए उतरने वाली भारतीय महिला टीम के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया।


WOMENS ASIA CUP 2024

महिला एशिया कप में सात बार की चैंपियन भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के दांबुला में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "जब आप आज महिला एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा के लिए मैदान पर कदम रखेंगी, तो जान लें कि एक राष्ट्र की उम्मीदें और सपने आपके साथ हैं। आप में से हर कोई सिर्फ एक मैच नहीं खेल रहा है। आप उसकी कहानी बनने जा रही हैं!"

भारत ने बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर 2022 में आयोजित आखिरी महिला एशिया कप जीता था।

कहां देख पाएंगे मुकाबला

भारत और श्रीलंका में इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment