IND W vs SA W Test: एक मात्र टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से पराजित किया

Last Updated 02 Jul 2024 09:27:49 AM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सोमवार को चौथे और आखिरी दिन दस विकेट से हरा दिया।


एकमात्र टेस्ट जीतने के बाद विजेता ट्रॉफी के साथ भारतीय महिला क्रिकेटर।

दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 373 रन पर आउट करने के बाद भारत को जीत के लिये 37 रन का आसान लक्ष्य मिला जो मेजबान ने बिना कोई विकेट गंवाये 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 603 रन पर घोषित की थी।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभा सतीश ने नाबाद 13 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने इससे पहले 2002 में पार्ल में भी दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया था।  पहली पारी में 266 रन पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया।

लौरा वोल्वार्ट ने 314 गेंद में 122 और सुने लुस ने 203 गेंद में 109 रन बनाये। अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 232 रन से आगे खेलते हुए वोल्वार्ट और मरियाने काप ने रन बनाना जारी रखा। वोल्वार्ट ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा और एक ही साल में टेस्ट, वनडे तथा टी20 में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई। 

काप को दीप्ति शर्मा ने 31 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। वहीं स्नेह राणा ने डेल्मी टकर को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। वोल्वार्ट 122 के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका ने 300 रन का आंकड़ा पार किया जो भारत के खिलाफ उसका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है।

लंच के बाद सिनालो जाफ्टा रिटार्यड हर्ट हो गई जबकि एन्ने डेर्कसन पांच रन बनाकर पूजा वस्त्राकर का शिकार हुई। डि क्लेर्क और मसाबाटा क्लास ने 23 रन की साझेदारी करके टीम को पारी की हार से बचाया।

स्कोर बोर्ड (प्लेयर ऑफ द मैच : स्नेह)

भारत महिला (पहली पारी) :      घोषित     6/603

दक्षिण अफ्रीका महिला (पहली पारी) :     266

दक्षिण अफ्रीका महिला (दूसरी पारी) : (फॉलोऑन)

लॉरा वुलवार्टर पगबाधा राजेश्वरी     122
ऐनेक बॉश पगबाधा दीप्ति     09
सुने लुस बो हरमनप्रीत     109
मारिजाने काप पगबाधा दीप्ति     31
डेलमी टकर का रोड्रिग्स बो राणा     00
नाडिने डि क्लार्क बो राजेरी     61
सिनालो जाफ्ता का शुभा बो राणा     15
एन्नेरी डर्कसन पगबाधा वस्त्राकर     05
तुमी सेखुखुने रन आउट (राजेरी)     06
मासाबाटा क्लास बो शेफाली     02
नोनकुलुलेको म्लाबा नाबाद     01
अतिरिक्त :     12
कुल : (154.4 ओवर में सभी आउट)     373
विकेट पतन : 1/16, 2/206, 3/264, 4/266, 5/281, 6/310, 7/324, 8/334, 9/357, 10/373
 गेंदबाजी : रेणुका ठाकुर 10-1-30-0, स्नेह राणा 40-12-111-2, पूजा वस्त्राकर 16-7-35-1,  दीप्ति शर्मा 45-10-95-2, राजेश्वरी गायकवाड.30.4-12-55-2, शेफाली वर्मा3-1-7-1, हरमनप्रीत कौर 10-0-31-1

भारत महिला (दूसरी पारी) :
शुभा सतीश नाबाद 13
शेफाली वर्मा नाबाद 24
कुल : (9.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के) 37
गेंदबाजी : म्लाबा 5-0-18-0, टकर 4.2-0-19-0

भाषा
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment