IND W vs SA W: स्मृति मंधाना की सेंचूरी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Last Updated 17 Jun 2024 08:44:59 AM IST

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के छठे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से शिकस्त दी।


सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना

भारत ने आठ विकेट पर 265 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी को 37.4 ओवर में 122 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिए पदार्पण कर रही शोभना आशा ने चार विकेट चटकाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी सुने लूस ने 33 और मरीजान काप ने 24 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी टूटने के बाद भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गये।

भारतीय टीम के पहले बल्लेबाजी करने के फैसला के बाद 99 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन मंधाना ने 127 गेंद में 117 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाने के अलावा दीप्ति शर्मा (37) के साथ छठे विकेट के लिए 92 गेंद में 81 रन और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 58 रन की साझेदारियों से टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

दीप्ति ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये। पूजा ने भी 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके जड़े। बल्ले से प्रभाव छोड़ने के बाद दोनों ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते किया।

दीप्ति ने दो तो वही पूजा ने एक विकेट हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंग खाका ने 47 रन देकर तीन जबकि मसाबाटा क्लास ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाये। अनरी डर्कसन, नोनकुलुलेको म्लाबा और नोंडुमिसो शंघासे को एक-एक सफलता मिली।

स्कोर बोर्ड

भारत :
शेफाली वर्मा का जाफ्ता बो क्लास     07
स्मृति मंधाना का लूस बो क्लास     117
दयालन हेमलता का शंघासे बो म्लाबा     12
हरमनप्रीत कौरका वुलफार्ट बो डर्कसन     10
जेमिमा रोड्रिग्स का काप बो शंघासे     17
रिचा घोष का जाफ्ता बो खाका     03
दीप्ति शर्मा बो खाका     37
पूजा वस्त्राकर नाबाद     31
राधा यादव का म्लाबा बो खाका    06
शोभना आशा नाबाद     08
अतिरिक्त :     17
कुल : (50 ओवर में आठ विकेट पर)     265
विकेट पतन : 1-15, 2-32, 3-55, 4-92, 5-99, 6-180, 7-238, 8-252
गेंदबाजी : अयाबोंग खाका 10-0-47-3, मसाबटा क्लास    10-0-51-2, डर्कसन 10-0-60-1, म्लाबा    8-0-38-1, शंघासे 10-0-54-1 बोश 2-0-11-0

दक्षिण अफ्रीका :

लॉरा वुलफार्ट बो रेणुका     04
तेजमिन ब्रिट्स का राधा बो दीप्ति     18
अन्नेका बोश पगबाधा वस्त्राकर     05
सुने लूस पगबाधा दीप्ति     33
मरीजान काप का हरमनप्रीत बो आशा     24
अनरी डर्कसन रन आउट (जेमिमा/रिचा)     01
नोंडुमिसो शंघासे पगबाधा राधा     08
सिनालो जाफ्ता नाबाद     27
मसाबटा क्लास का राधा बो आशा     01
नोनकुकुलेको म्लाबा बो आशा     00
अयाबोंग खाका का रिचा बो आशा     00
अतिरिक्त :     01
कुल : (37.4 ओवर में सभी आउट) 122 विकेट पतन : 1-4, 2-21, 3-33, 4-72, 5-74, 6-92, 7-103, 8-120, 9-120
गेंदबाजी : रेणुका 7-0-30-1, पूजा    4-1-11-1
दीप्ति 6-0-10-2, राधा 10-0-32-1, आशा 8.4-1-21-4, हरमनप्रीत 2-0-17-0

भाषा
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment