विनेश फोगाट ने अपनी पोस्ट पर ताऊ महावीर को किया नजरअंदाज, बहन गीता और जीजा ने साधा निशाना, कहा...

Last Updated 17 Aug 2024 11:07:18 AM IST

पेरिस ओलंपिक खेलों के दौरान से चर्चा में आई विनेश फोगाट अब एक बार फिर खबरों में बनी हुई है। लेकिन इस बार मामला मेडल का नहीं बल्कि घरेलू घमासान का है।


भारतीय पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को पेरिस से घर वापस आ गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। फैंस ने एक गोल्ड मेडलिस्ट की तरह उनका स्वागत किया। जिससे विनेश भावुक हो गयीं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को निराश मन से भारत लौटना पड़ा है। बीते दिनों पेरिस ओलंपिक में उनके साथ जो कुछ भी साथ हुआ उसे लेकर वह  मीडिया से बचती नजर आई। लेकिन इस बीच पेरिस से लौटने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट डाला है। विनेश फोगाट ने इस पोस्ट में अपने पूरे करियर के सफर के अनुभव को बयां किया है। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

हालांकि इस पोस्ट को लेकर उनके घरवाले खुश नहीं हुए और नाराजगी जताई।

दरअसल विनेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर एक लंबे नोट में अपने करियर में साथ देने वाले सभी लोगों को शुक्रिया कहा है। इस नोट में उन्होंने अपने परिवार, दोस्त,डॅाक्टर, स्पॅान्सर और कोच को धन्यवाद किया लेकिन उन्हें बचपन से ट्रेनिंग दे रहे अपने ताऊ महावीर सिंह फोगाट का नाम कहीं नहीं लिखा। जिसके बाद उनकी बहन और जीजा ने कफी नाराज़गी जताई। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विनेश के पिता जी का निधन बचपन में ही हो गया था जिसके बाद महावीर सिंह फोगाट ने उन्हें अपनी बेटी समझकर गीता फोगाट और बबीता फोगाट के साथ ट्रेन किया था। लेकिन विनेश ने अपने ताऊजी को छोड़कर सभी को शुक्रिया कहा। जिससे उनकी बहन गीता फोगाट और जीजा पवन सरोहा काफी नराज हो गए है।

इसी बीच अब विनेश के इस पोस्ट को लेकर उनके परिवार में घमासान मच गया है। जहां विनेश की बहन और जीजा ने विनेश पर निशाना साधा है।

विनेश की बहन गीता फोगाट के पति पवन सरोहा ने अपने X हैंडल पर विनेश के पोस्ट पर लिखा कि "आप शायद अपने ताऊजी का नाम लेना भूल गई हैं जिन्होंने आपका कुश्ती का जीवन शुरू किया था, भगवान आपको सद्बुद्धि दें।"

 

वहीं, गीता ने सीधे नाम न लेकर एक पोस्ट किया, "कर्मों का फल सीधा सा है, छल का फल छल। आज नहीं तो कल।" माना जा रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट विनेश के लिए ही लिखा है।

 

दरअसल विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट होने के कारण फाइनल मैच से पहले ही डिसक्वालिफाई कर दिया गया था जिसके लिए वो CAS में केस लड़ रही थीं। उनकी मांग थी कि उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाए क्योंकि उन्होंने सही वज़न के साथ वह मैच जीता था। लेकिन CAS ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया।

बताते चलें कि डिसक्वालिफाई होने के बाद ही विनेश ने रेसलिंग करियर से संन्यास ले लिया था और अब मेडल मिलने की उम्मीद खोने के बाद विनेश भारत वापस अपने घर आ चुकी हैं। लेकिन घर आते ही विनेश फिर से चर्चा में आ गई हैं।


 

 

समय डेस्क लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment