Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की तीरंदाजी, नौकायन और हॉकी टीमें खेल गांव पहुंचीं
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के दल प्रमुख गगन नारंग ने शनिवार को सूचित किया कि तीरंदाजी और नौकायन दल खेल गांव पहुंच गई हैं और खिलाड़ी खेलों के इस महासमर में अपना अभियान शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।
![]() पेरिस : ओलंपिक के लिए पेरिस पहुंचने पर फोटो शूट में हिस्सा लेते भारतीय हॉकी खिलाड़ी। |
तीरंदाजी और नौकायन दल ने शुक्रवार को पेरिस खेल गांव में प्रवेश किया और अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी नीदरलैंड से शनिवार को खेल गांव पहुंची।
लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज नारंग ने कहा, ‘मैं बृहस्पतिवार रात को पेरिस पहुंचा और मैंने भारतीय दल के लिए खेल गांव के अंदर इंतजामों का जायजा लिया।
तीरंदाजी और नौकायन शुक्रवार को पहुंचने वाली पहली भारतीय टीम थीं। खिलाड़ी धीरे-धीरे खेल गांव में सहज हो रहे हैं।’
उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ी काफी रोमांचित हैं और उत्साह से भरे हैं।
चार बार के ओलंपियन नारंग ने कहा, ‘काफी उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी भी स्पर्धाओं के एरीना में कुछ ‘गेम टाइम’ चाहते हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धायें शुरु करने से पहले वो सबकुछ मिले जिनकी उन्हें जरूरत है।’
भारत के 117 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में 20 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरे लिए यह देखना गर्व का पल है कि भारतीय दल में पदक के दावेदार बढ रहे हैं।
| Tweet![]() |