हॉकी इंडिया ने Women's Asian Champions Trophy के लिए 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

Last Updated 11 Oct 2023 05:34:56 PM IST

हॉकी इंडिया ने बुधवार को झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की।


Hockey-India

हॉकी इंडिया ने बुधवार को झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की।

भारत ने हाल ही में हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। अब एक नए टूर्नामेंट के लिए तैयार है। सविता टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान होंगी।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। फिर, टीम का सामना 28 अक्टूबर को मलेशिया से होगा। भारत का तीसरा मैच 30 अक्टूबर को चीन से और 31 अक्टूबर को जापान से होगा। इसके बाद टीम अपना आखिरी पूल मैच 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगी।

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 4 और 5 नवंबर को खेले जाएंगे। आगामी प्रतियोगिता पर बोलते हुए, मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा, "एक टीम के रूप में हमारी गति और हमारे निरंतर सुधार को जारी रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

"हमें हांगझोऊ से सीखी गई बातों को अमल में लाने और एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। झारखंड के रांची में होने वाले टूर्नामेंट के साथ, हम घरेलू प्रशंसकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और एक टीम के रूप में अपनी प्रगति दिखाने के लिए उत्सुक हैं।"

भारतीय टीम:

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचू देवी

डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया

रिप्लेसमेंट प्लेयर्स: शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment