CM Yogi के दौरे को लेकर पुलिस ने किया 3 लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम

Last Updated 07 Dec 2023 05:46:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी में 1,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपने इस दौर में मुख्यमंत्री एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में 2 घंटे तक तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेनो आगमन पर तैयारियां पुलिस ने पूरी कर ली हैं। इस दौरान उनके साथ गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

आईएएनएस
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment