Maharashtra CM : महाराष्ट्र का CM तय, ऐलान बाकी : दानवे

Last Updated 02 Dec 2024 06:59:58 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है।


भारतीय जनता पार्टी के नेता रावसाहेब दानवे

पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।  

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसम्बर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है।

फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथंिशदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

दानवे ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘यहां तक कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment