Haryana Elections 2024: हरियाणा AAP को बड़ा झटका, नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

Last Updated 03 Oct 2024 11:11:28 AM IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।


सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है जो “किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।”

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।

इसमें कहा गया कि बाजवा ने सिंह को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।

‘आप’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का घटक दल है, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के कारण आप राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

सिंह से पहले, फरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता 28 सितंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

इस बीच, बाजवा ने कांग्रेस में सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि वह बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment