फतेहाबाद पहुंचे किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी

Last Updated 10 Aug 2024 09:15:46 AM IST

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी

मीडिया से बातचीत करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसान, दुकानदार और कमेरे वर्ग की आवाज उठाने के लिए उनके द्वारा संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया गया है।”

उन्होंने कहा, “उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर उनके द्वारा किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन किया जा सकता है। कई सीटों पर उनके द्वारा उम्मीदवार उतारे जाएंगे ,ताकि लोगों की आवाज को उठाया जा सके।”

गुरनाम सिंह चढूनी ने पिछले दिनों खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर भी सरकार को चेतावनी दी और कहा कि फतेहाबाद में खराब हुई फसलों का मुआवजा सरकार जल्द जारी करें, नहीं तो उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।

आईएएनएस
फतेहाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment