नारायण राणे का कांग्रेस से इस्तीफा

Last Updated 21 Sep 2017 05:13:11 PM IST

कांग्रेस से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता और कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में नौ वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का पद नहीं दिया.


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे (फाइल फोटो)

सिंधुदुर्ग के कुडाल में एक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया था लेकिन विलासराव देश मुख के निधन के बाद मुझे कभी भी मुख्यमंत्री बनाये जाने पर विचार नहीं किया गया. और इस दौरान कई बार उनका अपमान भी किया गया.
        
राणे ने कहा कि अहमद पटेल के अलावा दिग्विजय सिंह, मार्ग्रेट अल्वा ने भी मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन दिया था. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चार बार वह मुख्यमंत्री पद के करीब पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बनाये गये.


        
राणे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने उन्हें विधान परिषद् सदस्य नहीं बनाने के लिए काफी जोर लगाया था लेकिन राहुल गांधी के कारण उन्हें विधान परिषद् का सदस्य बनाया गया.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment