एक अप्रैल से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें

Last Updated 19 Mar 2025 08:37:00 AM IST

बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले महीने से नई बसों की सौगात मिलने वाली है। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह की माने तो एक अप्रैल से दिल्ली की सड़कों पर 1000 से ज्यादा नई बसें उतारी जाएंगी।


एक अप्रैल से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें

वहीं दूसरी ओर मियाद पूरी कर चुकी करीब दो हजार से ज्यादा कलस्टर और करीब तीन हजार डीटीसी की बसें  चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हट जाएंगी। उन्होंने बताया कि आने वाली बसों की एक हजार से बढ़कर डेढ़ से दो हजार के बीच हो सकती है और यह सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी इलेक्ट्रिक बस ही चलेंगी, जो सीएनजी बसें चल रही हैं उनको टाइम पूरा होने के साथ-साथ हटाया जाएगा।

उन्होंने आप द्वारा मोहल्ला बसों को चलाए जाने की योजना पर सवाल के जवाब में कहा कि हम पुरानी सरकार के बारे में बात करना छोड़ दें तो अच्छा होगा। उन्हें जितना दिल्ली को डुबाना था उन्होंने डूबा लिया। अब डीटीसी का रेवन्यू भी बढ़ेगा और लोगों को अच्छी ट्रांसपोर्ट सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हम अपने वेंडर्स के साथ बैठे थे, उन्होंने हमें इंश्योर किया कि बसों की कमी नहीं होगी। चार्जिंग स्टेशन अब पर्याप्त हैं। एक अप्रैल से नई बसें आनी शुरू होंगी और हर हफ्तें बसें आएंगी। अप्रैल महीने में ही 1000 नई बसें आ जाएंगी।

मेक इन इंडिया के मामले में कुछ दिक्कतें थीं, इसलिए देरी हुई, लेकिन अब बसें आनी शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को ट्रांसपोर्ट की कोई कमी नहीं होगी। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादा किया था उससे बढ़कर हम सुविधा देंगे।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment