New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में DRM समेत तीन अधिकारी हटाए
दिल्ली के मंडल प्रबंधक समेत कई अधिकारियों को शाम हटा दिया गया है। इन अधिकारियों में दिल्ली रेल मंडल के एडीआरएम, सीनियर डीसीएम और नई दिल्ली स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर भी शामिल हैं।
![]() |
उनकी जगह नई रेल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। समझा जाता है कि महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ की गाज इन अधिकारियों पर गिरी है। यह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की घटना की जांच के उपरांत मिली रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई मानी जा रही है।
गौरतलब है कि 15 फरवरी की शाम नई दिल्ली स्टेशन पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए एकत्र यात्रियों की भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच जाने से कई लोगों की जान चली गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे।
इस मामले की जांच के आदेश तत्काल रूप दे दिए गए थे। समझा जा रहा था कि जांच रिपोर्ट आने के बाद रेल मंत्रालय पर तत्काल कार्रवाई करेगा और कई रेल अधिकारियों पर स्टेशन पर अव्यवस्था को लेकर गाज गिरेगी।
नए अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। दिल्ली रेल मंडल के मौजूदा मंडल रेल प्रबंधक सुखिवंदर सिंह को हटाकर उनकी जगह पुष्पेंद्र आर त्रिपाठी को नया डीआरएम बनाया गया है।
एडीआरएम विक्रम सिंह राणा को हटाकर उनकी जगह समीर कुमार नया एडीआरएम बनाया गया। रेल मंडल में तैनात वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आनंद मोहन को हटाकर निशांत नारायण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया है।
इनके अलावा नई दिल्ली के स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव को भी हटा दिया गया है और उनकी जगह लक्ष्मीकांत बंसल की नई तैनाती की गई है।
| Tweet![]() |