दिल्ली विधानसभा सत्र सोमवार से, पहले दिन विधायक लेंगे शपथ

Last Updated 23 Feb 2025 07:14:02 AM IST

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने 8वीं विधानसभा के पहले तीन दिवसीय सत्र के लिए कार्यसूची शनिवार को जारी कर दी है। कार्यसूची के मुताबिक सत्र 24 फरवरी सोमवार को 11 बजे से शुरू होगा।


दिल्ली विधानसभा

पहले दिन नवनिर्वाचिव विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभाध्यक्ष का चयन दोपहर बाद दो बजे होगा। 

दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को सुबह 11 बजे उप राज्यपाल का अभिभाषण होगा। बाद में सीएजी रिपोर्ट सदन पटल पर रखीं जाएंगी। 

दोपहर के बाद उप-राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसकी पुष्टि भाजपा के मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की है। 

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक 27 फरवरी को सत्र की शुरुआत उप राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से होगी। 

दोपहर बाद  विधानसभाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने नवनिर्वाचित विधायकों से आग्रह किया है कि वह दर्शक दीर्घा के लिए उसी व्यक्ति के नाम का अनुमोदन करें, जिसे वह व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment