Farmer Protest : किसानों का दिल्ली कूच, दलित प्रेरणा स्थल के पास किसानों को रोका, हुई पुलिस से झड़प, लगा भारी जाम

Last Updated 03 Dec 2024 07:06:36 AM IST

Farmer Protest : मांगों को लेकर कई माह से आंदोलन कर रहे गौतमबुद्धनगर के किसानों ने सोमवार को दिल्ली की तरफ कूच किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संसद का घेराव करने जा रहे थे।


किसानों को दलित प्रेरणा स्थल के पास किसानों को रोका, पुलिस से हुई झड़प।

किसानों के ऐलान को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया। यहां पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। किसानों के आंदोलन की वजह से पूरा शहर और सीमा से सटे राजधानी के तमाम इलाके दिनभर भारी जाम से जूझते रहे।

दिल्ली आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों प्राधिकरणों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद दिल्ली कूच कर किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने 7 दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है।

पहसे से तय कार्यक्रम के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के किसान दिल्ली कूच के लिए सोमवार सुबर से ही महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र होने शुरू गए थे। पहले से तैयार पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे को दोनों ओर से बंद कर दिया था। किसान दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने बेरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

दलित प्रेरणा स्थल के पास आरएएफ, बज्र वाहन और क्रेन लगाकर पुलिस ने रोड को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। महामाया से चिल्ला बार्डर तक की रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यहां किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। यहां से भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मागरे की तरफ मोड़ा गया।

दिल्ली के बार्डरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली के बार्डरों पर किसान द्वारा कूच किए जाने के बाद एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

ऐसे में दिल्ली से सटे सभी बार्डरों पर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा राजधानी में प्रवेश करने से किसानों को रोकने के लिए बार्डरों पर जगह-जगह बेरिकेड लगाए गए हैं।

जगह-जगह डंपर के अलावा सीमेंट वाले पत्थर भी लगाए गए हैं, जिससे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा सके।  इस वजह से कई रूटों को भी डायवर्ट किया गया है ताकि वाहन चालक ट्रैफिक जाम से बच सकें।  

हालांकि अभी तक दिल्ली से सटे सभी बार्डरों पर शांति का माहौल है। ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस सभी बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस दिल्ली में आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है।

राजधानी दिल्ली से सटे बार्डरों में सिंघू बार्डर, औचंदी बार्डर, आनंद विहार, गाजियाबाद दिल्ली, कपासहेड़ा, गुरुग्राम, दिल्ली फरीदाबाद बार्डर पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।

समय डिजिटल डेस्क
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment