दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना
Last Updated 26 Nov 2023 01:28:51 PM IST
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
![]() दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना (प्रतिकात्मक चित्र) |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिन भर बादल छाए रहने और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत रही।
विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के कारण मंगलवार से कोहरा छा सकता है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है।
| Tweet![]() |