असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शन करने वाली सौ महिलाए सम्मानित
दिल्ली महिला आयोग ने साहसिक और उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और पुरुषों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुस्कृत किया।
शनिवार को दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार प्रदान करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। साथ में डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल। फोटो : प्रेट्र/आईएएनएस |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और सांसद संजय सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा शुरू किए गए पुरस्कार समारोह में करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने महिलाओं के हितों के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।
समारोह को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, साल में सभी 365 दिन महिलाओं के लिए हैं, लेकिन यह महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक खास दिन है। उन्होंने कहा एक कहावत है , उम्र महज एक संख्या है। आज इस कार्यक्रम में 104 वर्षीय और 106 वर्षीय महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, आज डीसीडब्ल्यू अवार्डस प्रतिष्ठित पुरस्कार बन गए हैं। पुरस्कार जीतने वाली सभी महिलाओं को बधाई।
इस मौके पर रामनिवास गोयल ने महिलओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं संजय सिंह ने कहा कि पुरुष महिला की कोख से पैदा होता और फिर महिलाओं के खिलाफ ही अत्याचार करता है।
समारोह में दिल्ली पुलिस, भारतीय सेना, वायु सेना, कोस्ट गार्ड, बीएसएफ समेत अनेक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यहां जिन महिलाओं को पुस्कृत किया गया है, उनकी सबकी एक दमदार कहानी है।
उन्होंने मीडिया से कहा कि वह छोटी थी तो उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था। उनके पिता उन्हें पीटते थे, चोटी खींचकर दीवार पटकते थे।
वह डर के मारे चारपाई के नीचे दुबकी रहती थी। तभी से उनके मन में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने का विचार आया था।
| Tweet |