रेप पीड़िता को जान से मारने की नीयत से आरोपी ने बरसाईं गोलियां, दादा की मौत, चाचा घायल

Last Updated 08 Oct 2024 10:27:19 AM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक रेप आरोपी और उसके साथियों ने ऐसा काम कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


आरोपी ने रेप पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उसके घर में घुसकर गोलियां चला दी। एक गोली लगने से रेप पीड़िता के दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेप पीड़िता के चाचा घायल हो गए हैं। आरोपियों के तांडव से लोग हैरान हैं और सहमे हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हैरान करने वाली इस घटना की क्षेत्र में चर्चा है। सरेआम इस तरह ही गुंडई की घटना से हर कोई हैरान है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में लड़की से बलात्कार के आरोपी ने सोमवार को उसके घर में कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें लड़की के दादा की मौत हो गई। इस गोलीबारी में पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना सोमवार सुबह मोहरा गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि भोला अहिरवार (24) ने गोलीबारी की जिसमें 60 साल के शख्स की मौत हो गई। इस दौरान बलात्कार पीड़िता (17) और उसके चाचा (32) घायल हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आरोपी पहले दर्ज (बलात्कार) मामले में समझौता करना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि अहिरवार को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।” पीड़िता ने बताया कि उसने दो महीने पहले उसने भोला अहिरवार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसने आगे कहा, “सुबह वह हमारे घर में घुस आया और मुझ पर, मेरे दादा (मृतक) और चाचा पर गोली चला दी।” सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दो महीने पहले अहिरवार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

 

 

सहारा समय लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment