Jharkhand Polls 2024 : BJP ने जारी की दूसरी सूची, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियाल हेम्ब्रोम को बरहेट सीट से चुनाव मैदान में उतारा

Last Updated 28 Oct 2024 11:14:55 AM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है।


झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होनी है।

पार्टी की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट से भाजपा के सिमोन माल्टो को हराया था। इस चुनाव में हेम्ब्रम आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार के रुप में मैदान में थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत के सामने बरहेट से हेमलाल मुर्मू थे। मुर्मू को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने इससे पहले 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा का आजसू और जनता दल (यूनाईटेड) से गठबंधन है। जदयू ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारा है जबकि शेष सीटें आजसू के खाते में गई हैं।
 

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment