Lok Sabha Election 2024 results Live : लोकसभा चुनाव के लिए 543 सीटों के लिए मतदान की मतगणना जारी, रूझानों में बीजेपी आगे

Last Updated 04 Jun 2024 06:11:24 AM IST

Lok Sabha Election 2024 results Live : लोकसभा चुनाव के लिए 543 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डाक मतपत्रों की गिनती के बाद वाराणसी और लखनऊ लोकसभा सीटों से आगे चल रहे हैं।

  • 17:27 : राजस्थान: कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, "जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं उनका ऋणि हूं, मेरी कोशिश होगी कि मैं जनता की अपेक्षाओं को पूरा करूं।"
  • 17:26 : विदिशा सीट से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोट से जीते।
  • 17:26 : उत्तर मध्य मुंबई सीट से मुबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने मशहूर वकील उज्ज्वल निगम को हरा दिया है।
  • 17:23 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "ठाणे से हमारे उम्मीदवार नरेश म्हस्के को भारी जीत हासिल हुई है, मैं इन्हें बधाई देता हूं... वे ठाणे लोकसभा का विकास करेंगे... मैं सभी का और PM मोदी का अभिनंदन करता हूं, वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे...
  • 17:22 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से जीत गए हैं।
  • 17:22 : सौरभ भारद्वाज ने कहा- जो गठबंधन का मज़ाक उड़ाते थे वह पार्टी आज एक-एक सीट वाली पार्टियों के आगे गिड़गिड़ा रही है। प्रधानमंत्री के घमंड को जनता ने चूर-चूर कर दिया है..."
  • 17:21 : AAP नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "देश के सामने निर्णायक समय है... भाजपा 10 साल शासन करने के बाद बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है...
  • 17:21 : राजस्थान: कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता ओम बिरला को जीत का प्रमाण पत्र मिला।
  • 16:58 : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "जीत के लिए मैं उन्हें(कंगना रनौत) बधाई देता हूं। हम आने वाले समय में इसकी समीक्षा की जाएगी कि क्या कमियां रही..."
  • 16:57 : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "इतना बड़ा देश है उसमें कहां हमारी कमी हुई उसका हम आकलन करेंगे। मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें हम जीत रहे हैं, यह जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास है।"
  • 16:56 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "यह लोकतंत्र का जनादेश है, मुझे खुशी इस बात की है कि PM मोदी ने जिस ईमानदारी से देश को आगे बढ़ाने का काम किया है उसपर लोगों ने मुहर लगाई है... PM मोदी तीसरी बार देश की सेवा करेंगे...
  • 16:54 : मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे की मेहनत फल लाई है। मैं मां हूं मेरा पूरा साथ हमेशा चिराग के साथ था, है और रहेगा: LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान
  • 16:54 : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से जीते।
  • 16:22 : मुंबई: शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा- राहुल गांधी का नेतृत्व और राज्यों का प्रदर्शन, चाहे ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव , तेजस्वी जी, सभी ने जी जान से मेहनत की और मोदी-शाह के अहंकार को खत्म किया।
  • 16:21 : शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "... अयोध्या, फैज़ाबाद में भाजपा हार गई...देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी को नकारा है, उन्हें फेयरवेल दिया है... 2024 में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है।
  • 16:20 : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है...मैं बार्गेनिंग करने की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। इस जीत का श्रेय मेरी पार्टी के हर नेता हर कार्यकर्ता को जाता है: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान
  • 16:20 : AAP नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर (फाइल तस्वीर में) पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से जीते।
  • 16:11 : राहुल गांधी और मल्लिकाजुर्न खड़गे शाम पांच बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर, कहा जा रहा है कि पीएम मोदी भी शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय जा सकते हैं।
  • 16:10 : बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने पंजाब की AAP सरकार के मंत्री गुरमीत खुडि्डयां को हराया।
  • 16:09 : छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल 49 हजार वोटों से पीछे
  • 16:08 : मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट पर शिवसेना (UBT) उम्मीदवार अनिल देसाई शिवसेना के राहुल शेवाले से 53,777 वोटों से आगे हैं।
  • 16:06 : पटना, बिहार: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया। LJP (रामविलास) के पांचों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
  • 16:05 : जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जीते।
  • 16:05 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव 2024 के रूझानों में तृणमूल को मिल रही बढ़त के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे।।
  • 15:49 : प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को बधाई दी
  • 15:48 : जेडीयू बोली- नीतीश NDA के साथ हैं और रहेंगे
  • 15:47 : आप के संजय सिंह ने कहा- एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों को लोगों से माफी मांगनी चाहिए
  • 15:47 : अमित शाह ने हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी से बात की। ऐसा बताया जा रहा है कि एनडीए की बुधवार को दिल्ली में बैठक है।
  • 15:38 : जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी हार स्वीकार कर ली।
  • 15:32 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 3,19,256 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने हथियार डाल दिए हैं। रुझानों के बाद उन्होंने अपनी हार मान ली है।
  • 15:32 : उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 1,04,809 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 15:31 : भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग और राजस्थान में जयपुर सीट जीती। भाजपा ने 3 सीटें जीतीं, 237 सीटों पर भाजपा आगे है।
  • 15:31 : भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7,01,096 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 15:31 : उत्तर प्रदेश: अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "अमेठी की जीत गांधी परिवार और यहां की जनता की जीत है..."
  • 15:24 : हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार अनुराग ठाकुर जीते, कांग्रेस के सतपाल रायजादा को दी शिकस्त
  • 14:45 : कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ता से मिले
  • 14:43 : टीएमसी के आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे हैं।
  • 14:43 : यूसुफ पठान बहरामपुर सीट से आगे हैं।
  • 14:42 : TMC उम्मीदवार महुआ मोइत्रा कृष्णानगर सीट पर 44 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
  • 14:40 : Delhi में कल ADA की बैठक बुलाई गई है, जीतन राम मांझी ने अमित शाह से फोन पर बात की है, NDA की बैठक में जीतन राम मांझी को बुलाया गया गया है.
  • 14:33 : बिहार के CM नीतीश कुमार से मिलने के लिए राज्य BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी उनके आवास पर पहुंचे, खबरों की माने तो नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात नहीं की है, ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश खाना खाने चले गए थे।
  • 14:30 : कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "जो रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा
  • 14:29 : Jharkhand Election Result 2024: झारखंड से जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा एग्जिट पोल भ्रामक थे, एग्जिट पोल मोदी मीडिया का पोल है, हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे
  • 14:28 : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा उपचुनाव में गांडेय सीट से पीछे चल रही हैं
  • 14:28 : हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 174792 वोटों से आगे हैं।
  • 14:24 : दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी AICC मुख्यालय के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की।पार्टी 100 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 14:23 : हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?....हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
  • 14:17 : बागपत लोकसभा सीट पर रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवान आगे चल रहे हैं। सपा के अमरपाल पिछड़ रहे हैं।
  • 14:12 : जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती 228226 वोटों से पीछे चल रही हैं। महबूबा को अब तक 213777 वोट मिले हैं, जबकि नेशनल कॉफ्रेंस के मिलन अल्ताफ अहमद को 442003 वोट मिल चुके हैं।
  • 14:11 : बारामूला से पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला 137612 वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब्दुल्ला को अब तक 163757 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय अब्दुल राशिद शेख को 301369 वोट मिले हैं।
  • 14:09 : मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम अपरिहार्य को स्वीकार कर लें। इंजीनियर राशिद को उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए बधाई"...JKNC उपाध्यक्ष और बारामुल्ला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया
  • 14:08 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बधाई दी। आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार, TDDP सूत्र आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार, TDP 16 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
  • 13:59 : सपा के अफजाल अंसारी गाजीपुर सीट से आगे चल रहे हैं। पारसनाथ राय भाजपा से 50 हजार के करीब वोटों से पीछे हैं।
  • 13:55 : Lok Sabha Election 2024:सपा के हरेंद्र मलिक मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 23 हजार सीट से आगे चल रहे हैं। BJP के संजीव कुमार बालियान पीछे हैं।
  • 13:54 : उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सपा के मोहिबुल्लाह 1 लाख से ज्यादा मतो से आगे। भाजपा के घनश्याम लोधी बुरी तरह पिछड़े।
  • 13:53 : कांग्रेस के इमरान मसूद सहारनपुर सीट से 87 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल पीछे चल रहे हैं।
  • 13:48 : कांग्रेस अंबाला, सिरसा, हिसार और रोहतक सीटों पर आगे चल रही है।
  • 13:47 : मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "मैं उत्तर मुंबई के मतदाताओं को हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। रुझानों के अनुसार, भाजपा लगभग 1.25 लाख वोटों से आगे चल रही है...देश में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA अपनी सरकार बनाएगी
  • 13:47 : Lok Sabha Election Results 2024: सपा के जिया उर रहमान उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं।
  • 13:43 : पटना, बिहार: राजद नेता मनोज झा ने कहा, "भाजपा की कुल सीटें 220-230 पर जा रही हैं। बहुमत से अभी भी दूर हैं। अगर मैं चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP और यहां JDU को थोड़ा विलग कर दूं तो बहुमत भी नहीं है। जाहिर है वे 400 पार का गुब्बारा फट गया है।"
  • 13:41 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA में सहयोगी चंद्रबाबू नायडू से बात की है
  • 13:39 : Lok Sabha Election Results 2024: PM मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 140022 वोटों से आगे चल रहे हैं, पीएम मोदी को अब तक 501425 वोट मिले हैं, वही कांग्रेस के अजय राय को 361403 वोट मिले हैं।
  • 13:35 : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। INDIA गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।
  • 13:13 : अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 2244 वोट से पीछे चल रहे हैं। लल्लू सिंह को अब तक 183805 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अवधेश प्रसाद को 186049 वोट मिले हैं।
  • 13:12 : उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:12 : केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:05 : उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चन्द्रशेखर आज़ाद 65,768 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:05 : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब 5,70,071 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:04 : जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद 1,84,726 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
  • 13:04 : जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से 56,316 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:03 : उत्तर प्रदेश: अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 13:03 : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर, BJD 60 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 13:02 : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 पर आगे चल रही है।
  • 13:02 : दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 7 की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मद्देनजर बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
  • 13:00 : एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी गया से 69753 वोट से आगे.
  • 13:00 : भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से 34398 मतों से आगे
  • 13:00 : राहुल गांधी रायबरेली से 173179 वोट से आगे
  • 12:59 : बीजेपी के गिरिराज सिंह बेगूसराय से 17337 मत से आगे
  • 12:59 : बीजेपी के निशिकान्त दुबे गोड्डा से 5485 वोटों से आगे
  • 12:57 : Delhi Lok Sabha Election Result 2024: चांदनी चौक में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा से प्रवीन खंडेलवाल को मिले 1,75,090 वोट, जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी को मिले 1,53,320 वोट। भाजपा की बढ़त–21,770
  • 12:54 : Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 57000 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत को मिले 262213 वोट। वही आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा को मिले 204874 वोट
  • 12:53 : Delhi Lok Sabha Election Result: दक्षिणी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी 44 हजार वोटों से आगे, गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान को मिले 263976 वोट
  • 12:50 : रायबरेली से राहुल गांधी मां सोनिया से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी 1.70 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। 2019 में सोनिया गांधी ने 1.67 लाख से जीता था।
  • 12:45 : अमरोहा से प्रत्याशी दानिश अली 22842 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी को अभी तक 93228 वोट मिले हैं।
  • 12:38 : Election Results: गोरखपुर सीट से BJP उम्मीदवार रवि किशन को अब तक 178510 वोट मिले हैं, सपा की काजल निषाद को 154834 वोट मिले हैं, रवि किशन 23676 वोटों से आगे चल रहे हैं.
  • 12:37 : उत्तर प्रदेश: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 79,734 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • 12:37 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:37 : केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 2,22,424 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:33 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 244 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 93 सीट पर और समाजवादी पार्टी 32 आगे चल रही है।
  • 12:33 : उत्तर प्रदेश: कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव 64,511 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:32 : लखनऊ (यूपी): चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 12:32 : अमेठी से स्मृति ईरानी 45 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं
  • 12:31 : UP की रायबरेली सीट से राहुल गांधी 1 लाख 24 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 12:31 : उत्तर प्रदेश: कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह 53, 864 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:31 : उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79,566 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:31 : हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर 97068 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 12:30 : टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह 97 हजार 296 वोटों से आगे
  • 12:30 : त्रिवेन्द्र रावत हरिद्वार सीट से 42 हजार 955 वोटो से आगे
  • 12:29 : अजय भट्ट नैनीताल सीट से 2 लाख 24 हजार 784 मतो से आगे
  • 12:29 : अनिल बलूनी पौड़ी सीट से 72 हजार 168 वोटो से आगे निकल गए
  • 12:29 : BJP के अजय टम्टा अल्मोड़ा सीट से 1 लाख 39 हजार 796 वोटों से आगे चल रहे है
  • 12:25 : बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह 1190 मतों से आगे निकल गए हैं, सीपीआई के उम्मीदवार अवधेश राय इस सीट से पीछे
  • 12:18 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 235 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 आगे चल रही है।
  • 12:17 : सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद और उम्मीदवार मेनका गांधी 10,078 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी रामभुआल निषाद आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी।
  • 12:16 : पश्चिम बंगाल: दिग्गज अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 26,197 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:16 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 76 सीटों पर, BJD 56 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 12:15 : केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:14 : EC की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजे तक भाजपा को 236, कांग्रेस को 99, सपा को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, राजद को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही
  • 12:13 : अगर हम आए सत्ता में, तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे"- वोटों की गिनती के बीच शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा
  • 12:10 : रविशंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब से 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 12:10 : Delhi Election Results:दिल्ली की सभी 7 सीटों पर BJP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं
  • 12:08 : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर पहुंचीं।
  • 12:07 : Punjab Election Results: निर्दलीय अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब सीट से 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 12:05 : West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी, भाजपा को टक्कर दे रही है। राज्य की 41 सीटों में से 28 पर TMC आगे चल रही है। वहीं BJP सिर्फ 10 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।
  • 12:04 : गोरखपुर (यूपी): भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, "पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अभी और आगे बढ़त होगी।"
  • 12:03 : राजस्थान: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भीलवाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल 1,81,586 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके मद्देनजर दामोदर अग्रवाल के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
  • 11:57 : बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला 51 हजार वोटों से पीछे चल रहे है, इंजीनियर राशिद बारामूला सीट से आगे चल रहे हैं
  • 11:56 : चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक BJP के नेतृत्व वाला NDA 293 सीटों पर लीड बनाए हुए हैं, INDIA गठबंधन अभी 228 सीटों पर आगे है
  • 11:54 : राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 11:44 : बिहार की सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से 3908 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजीव को 34579 और रोहिणी को 30671 वोट मिले हैं।
  • 11:44 : बिहार: सारण से लालू की बेटी पीछे
  • 11:43 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत दिख रही है।
  • 11:40 : तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे
  • 11:38 : जो हार रहे हैं, वो हंगामा कर रहे हैं"- समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा
  • 11:37 : रेवाड़ी, हरियाणा: कांग्रेस नेता और गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा, "मतगणना बहुत अच्छी चल रही है...शाम तक जनता का फैसला आ जाएगा...गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की जनता आगे बढ़ रही है"
  • 11:37 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर, BJD 51 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 11:36 : अमरावती, आंध्र प्रदेश: शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं।
  • 11:26 : सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं
  • 11:26 : UP की महोबा सीट से BJP के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 11562 वोटों से आगे
  • 11:26 : रामपुर में SPA प्रत्याशी मुहिबुल्लाह नदवी 42659 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 11:25 : पश्चिम बंगाल में 13 सीटों पर BJP, 29 पर TMC आगे
  • 11:25 : बिहार में 34 सीटों पर NDA, 6 पर इंडिया गठबंधन आगे
  • 11:25 : MP : मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर BJP आगे चल रही है
  • 11:25 : UP में INDIA गठबंधन 41 सीटें और NDA 36 सीटों पर आगे चल रही है
  • 11:24 : कन्नौज से अखिलेश यादव 41 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • 11:24 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।
  • 11:23 : हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "...यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी..."
  • 11:23 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर, BJD 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 11:23 : सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्र पवार से 8 हजार वोटों से आगे
  • 11:17 : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11:14 : मथुरा में हेमा मालिनी 1 लाख वोटों से आगे, महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे
  • 11:13 : बिहार के रुझानों में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनी
  • 11:13 : अमेठी में 23 हजार वोटों से स्मृति ईरानी पीछे
  • 11:11 : झारखंड: JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, " एग्जिट पोल भ्रामक थे, ये एग्जिट पोल मोदी मीडिया का पोल है... हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में सरकार बनाएंगे। यूपी में जो रुझान आ रहे हैं उसमें आधी से ज्यादा सीट INDIA गठबंधन के पक्ष में हैं।"
  • 11:10 : महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।
  • 11:09 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 237 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 97 सीट पर आगे चल रही है।
  • 11:05 : उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनोज तिवारी 31058 वोटों से आगे हैं।
  • 11:04 : हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर 28,481 सीटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11:04 : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11:03 : दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खान मार्केट स्थित पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पहुंचे।
  • 11:02 : राहुल गांधी वायनाड से 1 लाख वोट से आगेव चल रहे हैं।
  • 11:02 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: अमेठी से स्मृति 24 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • 11:01 : हाजीपुर से चिराग पासवान 20 हजार वोटों से आगे चल रहें है।
  • 11:01 : सिरसा से कांग्रेस की शैलजा कुमारी 61037 वोटों से आगे
  • 11:01 : रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा 66769 वोटों से आगे
  • 11:01 : कुरुक्षेत्र से आप के सुशील गुप्ता 2530 वोटों से आगे
  • 11:01 : करनाल से बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर 28455 वोटों से आगे
  • 11:01 : हिसार से रणजीत सिंह बीजेपी 3629 वोटों से आगे
  • 11:00 : गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 37698 वोटों से आगे
  • 11:00 : फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्ण पाल 12602 वोटों से आगे
  • 11:00 : भिवानी महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मवीर सिंह 7580 वोटों से आगे
  • 11:00 : अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी 26947 वोटों से आगे
  • 11:00 : सोनीपत कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 3245 वोटों से आगे चल रहे है।
  • 10:59 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: एनडीए (NDA ) 265, इंडिया (INDIA ) 254, अन्य - 24
  • 10:58 : सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे है, उनकी टक्कर डॉ रोहिणी आचार्या से है
  • 10:58 : मधुबनी लोकसभा सीट से BJP के अशोक यादव 15000 वोटों से आगे हैं
  • 10:58 : कोटा से BJP के ओम बिरला 6443 से वोटों से आगे
  • 10:58 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना को 25389 मतो की बढ़त मिली है।
  • 10:50 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 226 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 98 सीट पर आगे चल रही है।
  • 10:49 : तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 4,948 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
  • 10:46 : हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत आगे
  • 10:45 : असदुद्दीन ओवैसी 15461 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 10:45 : जालंधर से चरणजीत चन्नी आगे चल रहे हैं, वहीं अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं।
  • 10:43 : आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 13412 वोट से आगे चल रहे हैं.
  • 10:42 : बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार 6437 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 10:42 : यूपी के घोसी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजीव राय आगे चल रहे हैं, राजीव राय फिलहाल 4012 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 10:40 : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार महेश शर्मा 119097 वोटों से आगे चल रहे हैं, महेश शर्मा को अभी तक 166905 वोट मिले हैं। सपा से महेंद्र नागर को – 47808, राजेन्द्र सोलंकी बसपा को – 30073 वोट मिले हैं।
  • 10:39 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से रवाना हुए।
  • 10:36 : गिरिराज सिंह 2000 से ज्यादा वोट से पीछे चल रहे हैं.
  • 10:36 : रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं, वही बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह पीछे हैं
  • 10:34 : चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक AIMIM प्रमुख और हैदराबाद (तेलंगाना) से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी 15461 वोटों से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।
  • 10:34 : काराकाट लोक सभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा आगे, पवन सिंह पीछे
  • 10:34 : अल्मोडा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अजय टम्टा 30 हजार वोटों से आगे
  • 10:34 : चिराग पासवान हाजीपुर सीट से आगे है
  • 10:34 : कैसरगंज लोकसभा सीट से BJP से करण भूषण सिंह 15268 वोटो से आगे चल रहे हैं
  • 10:33 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 56 सीटों पर, BJD 37 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 10:33 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 100 सीट पर आगे चल रही है।
  • 10:32 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर, BJD 30 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 10:32 : West Bengal elections results 2024 : पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एसएस अहलूवालिया ने 2313 मतों से बढ़त बना ली है।
  • 10:30 : राहुल गांधी रायबरेली से 28 हजार वोटों से आगे चल रहें हैं।
  • 10:30 : उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बढ़त लगातार बरकरार है। अखिलेश यादव 19 हजार 835 वोटों से आगे हैं। अखिलेश को अभी तक 55 हजार 269 वोट मिल चुके हैं.
  • 10:28 : यूपी के गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा फिलहाल 78000 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • 10:26 : सनातन पांडे बलिया से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार 5163 वोट से आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर पीछे चल रहे हैं।
  • 10:26 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है...मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है। मैं सभी बधाई देता हूं..."
  • 10:26 : बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी में 15000 वोट से पीछे चल रही हैं। INDIA गठबंधन के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं।
  • 10:24 : NDA 315 सीटों पर आगे चल रही है, INDIA 207 सीट और अन्य के खाते में 21 सीटें
  • 10:23 : दिल्ली में आप चारों सीटों पर आगे, कांग्रेस देश की 72 सीटों पर आगे
  • 10:23 : रुझानों में वाराणसी सीट से पीएम मोदी आगे वहीं रुझानों में कन्नौज सीट से अखिलेश यादव भी चल रहे हैं आगे
  • 10:22 : पटना: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बहुत ही प्रभावी और निर्णायक जीत होगी। देश की जनता NDA को आशीर्वाद दे रही है..."
  • 10:22 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 213 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 88 सीट पर आगे चल रही है।
  • 10:21 : कर्नाटक के हसन सीट से JD(S) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 1446 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 10:21 : रुझानों में पंजाब से बीजेपी का सूपड़ा साफ हुआ, कांग्रेस 6, AAP 4 पर आगे चल रही है
  • 10:08 : फूलपुर में बीजेपी के प्रवीण पटेल 1256 वोटों से आगे, सपा के अमरनाथ मौर्य दूसरे नंबर पर दिख रहे हैं
  • 10:08 : इलाहाबाद लोकसभा सीट पर BJP के नीरज त्रिपाठी 762 वोटो से आगे
  • 10:07 : सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद 5568 मतों से आगे चल रहे हैं। वही मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।
  • 10:06 : बदायूं से BJP उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य 1746 वोटों से आगे, BJP प्रत्याशी को अभी तक 4092 वोट मिले हैं वही सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को 2346 वोट मिले हैं
  • 10:04 : अमित शाह गांधीनगर सीट से 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे
  • 10:04 : पटना साहिब लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 5218 वोट से आगे
  • 10:04 : पीलीभीत से जितिन प्रसाद 12371 वोट से आगे
  • 10:04 : अररिया से BJP के प्रदीप सिंह 141 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • 10:03 : कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा अमेठी संसदीय क्षेत्र से 9590 वोटों से आगे निकले
  • 10:03 : डिंपल यादव 16592 मतों से आगे दिख रही हैं
  • 10:03 : वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे दिख रहे हैं।
  • 10:03 : चुनाव आयोग के नवीनतम चुनाव रुझानों के अनुसार अनुप्रिया पटेल अपनी सीट से 420 वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना जारी है।
  • 10:03 : उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर से एनडीए उम्मीदवार (अपना दल सोनेलाल) अनुप्रिया पटेल ने जीत का संकेत दिखाया।
  • 10:02 : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। ये उनकी नैतिक हार और राजनीतिक हार है। राजनीतिक हार और प्रचंड नैतिक हार है...
  • 10:00 : लालगंज सीट से समाजवादी पार्टी के दरोगा सरोज 717 वोटो से आगे चल रहे हैं। दरोगा सरोज को 5887 वोट मिले। BJP की नीलम सोनकर ने 5170 वोट हासिल किए ।
  • 10:00 : दिल्ली: संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिणी रेंज, संजय जैन ने बताया, "आज मतगणना का दिन है। किसी भी हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं। दिल्ली पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा लगाई है।"
  • 9:59 : नोएडा: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा, "मतगणना सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। हमने 3 स्तरीय व्यवस्था की है...पूरे इलाके को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है..."
  • 9:59 : मुजफ्फननगर से सपा हरेंद्र मलिक आगे चल रहे हैं वही बालियान पीछे चल रहे हैं।
  • 9:59 : श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "उम्मीद है कि यहां तीनों सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस की होंगी। देश में एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे..."
  • 9:58 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं। जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें"
  • 9:57 : दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • 9:57 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 200 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।
  • 9:54 : आगरा: बीजेपी के एसपी सिंह बघेल यहां से आगे चल रहे हैं.
  • 9:54 : पीलीभीत: 12,439 मतों से जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं। यहां से सपा के भगवत शरण पीछे चल रहे हैं।
  • 9:54 : INDIA 261 और NDA 259 सीटों पर दिख रहे है
  • 9:50 : शुरुआती रुझानों में NDA-INDIA में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। NDA 255 सीटों पर आगे चल रही है, वही INDIA गठबंधन 250 सीटों पर आगे चल रही है, अन्य के पास 24 सीटें जाती दिख रही हैं
  • 9:47 : तमिलनाडु से BJP अध्यक्ष अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से पीछे चल रहे हैं
  • 9:47 : INDIA गठबंधन 220 सीटों पर आगे है जबकि NDA 265 सीटों पर आगे चल रही है
  • 9:23 : जालंधर से चरणजीत चन्नी आगे चल रहे हैं, अनंतनाग महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं।
  • 9:21 : NDA 244 और INDIA 243 सीटों पर आगे चल रही है.
  • 9:21 : मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं, तो वही सुल्तानपुर से BJP की मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।
  • 9:11 : शुरुआती रुझानों में BJP 75 सीटों पर आगे चल रही है, Congress 25 सीटों पर और सपा 8 सीटों से आगे चल रही है। वही AAP को 5 सीटों पर बढ़त मिली है।
  • 9:05 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: रुझानों में एनडीए को बहुमत, INDIA गठबंधन 182 सीटों पर आगे
  • 9:03 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: नागपुर से नितिन गडकरी आगे
  • 9:03 : Lok Sabha Election Results 2024 Live: बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
  • 9:01 : Rajasthan के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पीछे, कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल आगे
  • 9:00 : Lok Sabha Election Results 2024 Live : NDA 255 सीटों पर आगे, INDIA गठबंधन 163 सीटों पर आगे
  • 8:59 : Lok Sabha Election Telangana Results 2024 Live : तेलंगाना में BJP 5 सीटों पर आगे, BJP करीमनगर, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, आदिलाबाद और निजामाबाद में आगे, Congress 3 सीटों पर आगे, AIMIM हैदराबाद सीट से आगे
  • 8:57 : NDA गठबंधन- 244 , INDIA गठबंधन- 145
  • 8:56 : अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सीट से पीछे
  • 8:56 : MP के पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से पीछे
  • 8:55 : MP की सभी सीटों पर BJP आगे
  • 8:55 : पंजाब में AAP 5 सीटों पर आगे
  • 8:55 : उत्तराखंड की तीन सीटों पर BJP आगे
  • 8:55 : दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं
  • 8:55 : जालंधर से Congress के चरणजीत सिंह चन्नी आगे
  • 8:55 : कैराना से BJP के प्रदीप चौधरी आगे
  • 8:54 : शुरुआती रुझानों में बंगाल की 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.
  • 8:53 : लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे
  • 8:53 : गाजियाबाद से बीजेपी के अतुल गर्ग आगे
  • 8:53 : आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा आगे
  • 8:53 : विदिशा से शिवराज सिंह आगे
  • 8:53 : छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे पीछे
  • 8:53 : मंडी से बीजेपी की कंगना आगे
  • 8:53 : जोधपुर से बीजेपी के गजेंद्र शेखावत आगे
  • 8:53 : चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे
  • 8:48 : रुझानों में एनडीए 244, INDIA 145, अन्य 11
  • 8:47 : बीड से पंकजा मुंडे आगे
  • 8:47 : गढ़वाल से बीजेपी के अनिल बलूनी आगे
  • 8:37 : मैनपुरी से डिंपल यादव आगे
  • 8:37 : यूपी के कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
  • 8:37 : सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।
  • 8:37 : आज़मगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे
  • 8:37 : घोसी से सपा के राजीव राय आगे चल रहे हैं।
  • 8:35 : रुझानों में 250 सीटों के पार पहुंचा NDA
  • 8:34 : भरतपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संजना जाटव आगे।
  • 8:34 : चुरू में भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया आगे
  • 8:33 : एमपी की 27 सीटों पर भाजपा आगे और मंडला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • 8:33 : विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
  • 8:32 : बारामती से सुप्रिया सुले आगे
  • 8:31 : रुझानों में NDA ने पार किया 100 सीटों का आंकड़ा
  • 8:31 : रायबरेली और वायनाड से आगे चल रहे हैं राहुल गांधी
  • 8:30 : लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे
  • 8:30 : अमेठी से स्मृति ईरानी आगे
  • 8:30 : दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे
  • 8:28 : रुझानों में एनडीए 210, INDIA 80, अन्य 10
  • 8:27 : रुझानों में एनडीए 141, INDIA 70, अन्य 2 पर आगे
  • 8:25 : गांधीनगर से बीजेपी के अमित शाह आगे
  • 8:24 : रुझानों में एनडीए 115, INDIA 60, अन्य 2 पर आगे
  • 8:22 : UP Lok Sabha Election Result 2024 : यूपी में 8 सीटों पर INDIA आगे, NDA पिछड़ी
  • 8:19 : राजस्थान में शुरू हुई वोटों की काउंटिंग, पहले रुझान में NDA को बढ़त
  • 8:16 : एनडीए 20 और इंडिया एलांयस 35 सीटों पर आगे
  • 8:15 : रायबरेली से राहुल गांधी आगे
  • 8:13 : एनडीए 14 और इंडिया एलांयस 14 सीटों पर आगे
  • 8:13 : एनडीए 14 और इंडिया एलांयस 13 सीटों पर आगे
  • 8:12 : नागपुर से नितिन गडकरी आगे
  • 8:12 : नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे
  • 8:12 : शुरुआती रूझानों में NDA ने बनाई बड़ी बढ़त
  • 8:12 : वोटों की गिनती शुरू, दोपहर तक तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद
  • 8:12 : मंडी से कंगना रनौत पीछे
  • 8:12 : मैं जानती हूं कि तीसरी बार फिर मोदी की सरकार: बांसुरी स्वराज
  • 8:11 : एनडीए 14 और इंडिया एलांयस 10 सीटों पर आगे
  • 8:11 : गोरखपुर से रविकिशन आगे
  • 8:10 : मैनपुरी में डिंपल यादव आगे
  • 8:10 : कन्नौज में अखिलेश यादव आगे
  • 8:10 : एनडीए 10 और इंडिया एलांयस 5 सीटों पर आगे
  • 8:07 : रुझानों ने एनडीए 7 और इंडिया एलांयस 3 सीटों पर आगे
  • 8:06 : चुनाव रिजल्ट के रुझान आने हुए शुरू
  • 7:59 : सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें : अखिलेश यादव
  • 7:51 : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के स्ट्रांग रूम खोले गए, खुलने वाला है 244 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
  • 7:51 : Noida में प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से बाहर लाए गए EVM और बैलेट बॉक्स
  • 6:52 : गाजियाबाद में भी मतगणना की तैयारियां पूरी, साहिबाबाद विधानसभा में सर्वाधिक 41 राउंड में होगी मतगणना
  • 6:45 : भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मतगणना से पहले विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस को लोकतंत्र की गरिमा को ‘कमतर करने’ की बजाय लोकसभा चुनाव में मिलने वाली ‘अपरिहार्य’ हार को शालीनता से स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • 6:45 : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा, उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के असल परिणाम ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे। उन्होंने कहा, हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस, इंतजार कीजिए और देखिए।
  • 6:45 : कांग्रेस समर्थक पार्टी की तैयारियों को ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
  • 6:44 : लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी मुख्यालय 24 अकबर’ रोड के परिसर में टेंट लगाया गया है। वहां कूलर की व्यवस्था भी की गई है।
  • 6:43 : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तैयारी जोरों से चल रही है। प्रधानमंत्री को शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री दिल्ली में एक रोड शो करेंगे और फिर पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे।
  • 6:42 : लोकसभा चुनाव के लिए 543 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है।

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

मतगणना शुरू होने के आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे से चुनाव नतीजों के रुझान भी मिलने शुरू हो गये हैं। रुझानों में अभी तक बीजेपी आगे चल रही है।

सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना के दौरान ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी रखी जा जा रही है।

इस बार लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले हैं, चुनाव आयोग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, हमने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन 64 करोड़ मतदाताओं में से 31 करोड़ महिला मतदाता हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती को लेकर कई राजनीतिक दलों ने अपने काउंटिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने सोमवार को 'आप' के काउंटिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी। इसके लिए पार्टी मुख्यालय में एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया।

अधिकांश मतगणना केंद्रों पर विभिन्न पार्टियों के काउंटिंग एजेंट सुबह 6 बजे ही अपने-अपने मतगणना केंद्र पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन के दलों ने अपने-अपने एजेंटों को हिदायत दी है कि जब तक एक-एक वोट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक किसी भी एजेंट को मतगणना केंद्र छोड़कर नहीं जाना है। मतगणना के दौरान अगर काउंटिंग एजेंट को किसी भी तरह का कोई शक होता है तो उसे तुरंत अपनी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर के पास दर्ज करानी है। किसी भी हाल में काउंटिंग एजेंट को चुप नहीं रहना है। काउंटिंग एजेंट को हर ईवीएम मशीन का नंबर और मशीन को खोलने का समय जरूर मैच करना है। उनको एक-एक वोट की गिनती पर कड़ी नजर बनाए रखनी है।

ईवीएम से वोटों की गिनती का तय संख्या में वीवीपैट से मिलान के बाद अंतिम नतीजे सामने आएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियमों के मुताबिक मतगणना केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल कैमरा या अन्य कोई डिवाइस व ज्वलनशील पदार्थ, सिगरेट, माचिस ले जाना प्रतिबंध है।

शुरुआती दौर में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा सकती है। इस बार एक दिन पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती उसी प्रकार की जाएगी जैसे 2019 से लेकर अब तक विभिन्न चुनाव में की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमूमन पोस्टल बैलेट की संख्या कम होती है और उनकी गिनती पहले समाप्त हो जाती है। वोटों की गिनती के दौरान पूरी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बैठने की मंजूरी दी गई है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया मतगणना केंद्रों के भीतर और बाहर 70-80 लाख लोगों के बीच हो रही है।

गौरतलब है कि विपक्ष ने वीडियोग्राफी, उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी, पोस्टल बैलेट आदि के विषय चुनाव आयोग के समक्ष रखे थे।

फिलहाल देशभर के सभी राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए डाले मतों की गणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

इस बाबत चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। सभी संसदीय सीटों के लिए मतगणना की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में करायी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया मतगणना की प्रक्रिया सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बतायी जा चुकी है।

इसके लिए उन्हें और मतगणना से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

मतगणना को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।

543 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार, उनके एजेंट, कर्मचारी, अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारियों को मिलाकर करीब 70-80 लाख लोग मौजूद रहेंगे। इनकी मौजूदगी में ही मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी।

समय लाइव डेस्क/आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment