अकाली दल को बड़ा झटका, चंडीगढ़ से उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला AAP में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

Last Updated 09 May 2024 03:26:54 PM IST

शिरोमणि अकाली दल छोड़ने वाले हरदीप सिंह बृहस्पतिवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया।


शिअद से हाल ही में त्यागपत्र देने वाले हरदीप सिंह को पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था।

चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद सिंह ने कहा कि वह मान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से खुश हैं।

सिंह ने छह मई को चंडीगढ़ सीट के चुनावी मुकाबले से पीछे हट ये और शिअद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के चंडीगढ़ को लेकर उदासीन रवैये के कारण उन्होंने अकाली दल छोड़ा।

पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बाद सिंह ने पार्टी का टिकट भी वापस कर दिया।

यह पहला मौका था जब शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा था।
 

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment