पीएम मोदी का क्यों बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है रूस ?

Last Updated 08 Jul 2024 07:14:52 AM IST

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पीएम मोदी की आज यानी सोमवार से रूस की यात्रा पर होंगे।


Putin and Modi

पीएम मोदी अपने दोस्त पुतिन से मिलने मॉस्को जा रहे हैं। उनकी यह पांच साल के बाद हो रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को न्योता दिया है। पीएम मोदी आठ और नौ जुलाई को मॉस्को में रहेंगे। वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस रूस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। उधर रूस भी पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी की इस यात्रा से पुतिन पश्चिम के प्लान पर पानी फेरने की प्लानिंग में हैं। खुद रूस का मानना है कि पीएम मोदी और पुतिन के मिलन से पश्चिम वालों को खूब जलन हो रही होगी।

दरअसल, पीएम मोदी का मॉस्को दौरा रूस के लिए यह बड़ा अवसर है। अमेरिका समेत पश्चिम देश रूस को अलग-थलग करने की कोशिश में हैं। ऐसे में पीएम मोदी की यात्रा से रूस पश्चिम को चिढ़ा सकता है कि वह अकेला नहीं है। यूक्रेन जंग के बाजवूद उसके साथ भी दुनिया के कई देश खड़े हैं। मोदी की यह इस यात्रा से रूस पश्चिम के प्लान पर पानी फेरने के प्लान में है। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत और मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वपूर्ण यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से अधिक हो गए। रूस अब भी यूक्रेन पर ताबड़ताड़ अटैक कर रहा है। वहीं, अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस को तोड़ने की कोशिशों में लगे हैं। रूस को दुनिया से अलग-थलग करना चाहते हैं। मगर पुतिन भी हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। वह भी पश्चिम को लगातार जवाब दे रहे हैं। कभी चीन को साध कर तो कभी नॉर्थ कोरिया का दौरा करके तो कभी वियतनाम को अपने साथ मिलाकर, रूस यह बता रहा है कि पश्चिम भले ही उस पर पाबंदी लगा ले, मगर उसके साथ भी दुनिया के कई देश हैं। रूस मोदी की इस यात्रा को अवसर के रूप में देख रहा है। पीएम मोदी रूस-यूक्रेन जंग के बीच में मास्को जा रहे हैं। मोदी की इस यात्रा से रूस दुनिया को संदेश एक सन्देश देने की तैयारी में है। साथ ही साथ वह पश्चिम के अलग-थलग करने वाले प्लान पर भी पानी फेरने की कोशिश में है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment