न्यायपालिका ने चुनौती और हस्तक्षेप के प्रयासों का सामना किया : पूर्व प्रधान न्यायाधीश
Last Updated 06 Mar 2023 06:19:13 AM IST
भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित ने कहा है कि न्यायपालिका ने चुनौती और हस्तक्षेप के प्रयासों का सामना किया है लेकिन इनसे उचित रूप से निपटते हुए अपनी स्वतंत्रता सुनिश्चित है।
![]() भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित |
न्यायमूर्ति ललित ने कहा कि एक फलते-फूलते लोकतंत्र के लिए एक स्वतंत्र न्यायपालिका होनी चाहिए, क्योंकि विवादों के समाधान के माध्यम से ही समाज को कानून के शासन के अनुसार चलने का आासन दिया जाता है।
उन्होंने कहा, ‘न्यायपालिका आज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रही है। इसलिए, हमें एक न्यायिक बिरादरी के रूप में मजबूत होना होगा।
एक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण हैं, जिनमें अदालत के फैसलों में कार्यपालिका का हस्तेक्षप देखा गया है, लेकिन इनसे उचित तरीके से निपटते हुए न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है।
| Tweet![]() |