कमजोर पड़ा चक्रवात ‘जवाद’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया तथा रविवार को पुरी पहुंचने तक इसके और कमजोर पड़ने की संभावना है।
![]() कमजोर पड़ा चक्रवात ‘जवाद’ |
यह आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए राहत की बात है।
मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि चक्रवाती तूफान कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है और यह शाम 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से लगभग 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में और पुरी, ओडिशा से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।
इसने कहा, ‘इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा कल सुबह तक इसके और कमजोर होकर दबाव में बदलने की संभावना है।
इसके कल दोपहर के आसपास पुरी के निकट पहुंचने की संभावना है।
यूजीसी-नेट और IIFT की परीक्षा टली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा, चक्रवात ‘जवाद’ के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दी गई है।
| Tweet![]() |