टीकरी बॉर्डर पर तेज रफ्तार ट्रक ने ली 3 महिला किसानों की जान
टीकरी सीमा पर विरोध स्थल के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर पंजाब की तीन महिला किसानों की मौत हो गई।
![]() |
सुबह करीब छह बजे हुई इस दुर्घटना में दो अन्य महिला किसान भी जख्मी हो गईं।
तेज रफ्तार ट्रक एक डिवाइडर पर चढ़ गया और उसने वहां मौजूद महिलाओं को टक्कर मार दी जो अपने गांवों में सड़क किनारे एक ऑटो का इंतजार कर रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई।
टिकरी बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के तौर पर हुई है। ये सभी मानसा जिले के खीवा दयालुवाला गांव की निवासी थीं। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली की बाहरी हिस्से में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी भाग ले रही हैं।
तीन महिला किसानों की मौत के साथ ही सितंबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन में अब तक कुल 700 किसानों की मौत हो चुकी है।
| Tweet![]() |