साइकिल चलाकर केंद्रीय मंत्री ने 'पेडल फॉर हेल्थ' अभियान की शुरुआत की

Last Updated 14 Aug 2021 01:35:21 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को यहां तीन किलोमीटर तक साइकिल चलाकर 'पेडल फॉर हेल्थ' अभियान की शुरुआत की।


मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से अकबर रोड की यात्रा के दौरान मंडाविया के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।

'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत शनिवार को देश भर के 75 शहरों में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, "'आयुष्मान भारत योजना' का समर्थन करने और 'आजादी का अमृत महोत्सव' को एक सार्वजनिक जागरण के रूप में मनाने के लिए अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू के साथ 'पेडल फॉर हेल्थ' अभियान शुरू किया। यह अभियान देश में साइकिल चलाने को बढ़ावा देने और भारत को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करेगा।"

इस मौके पर मंडाविया ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा, पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन की बचत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि साइकिल चलाना एक जुनून होना चाहिए, उन्होंने सभी से इसे रोज करने का आग्रह किया। उन्होंने साइकिल चालकों से भी दूसरों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

वहीं, ठाकुर ने कहा, "स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना आधे घंटे की फिटनेस खुराक महत्वपूर्ण है। अगर लोग फिट रहेंगे, तो देश फिट रहेगा। स्वस्थ भारत एक मजबूत भारत होगा।"

इसी तरह, रिजिजू ने कहा कि साइकिल चलाना जीवन का तरीका है और पिछले कुछ वर्षों में साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा, "सरकार ने साइकिल को प्राथमिकता वाले खेलों के तहत लाया है, जो पहले अन्य खेल श्रेणियों में था।"

"भारत ओलंपिक में साइकिलिंग का प्रतिनिधित्व कर सकता है और भविष्य में पदक ला सकता है।"
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment