लोकतंत्र और संस्थाओं के खिलाफ पेगासस का उपयोग ‘राजद्रोह’, गृह मंत्री इस्तीफा दें: राहुल

Last Updated 23 Jul 2021 12:03:09 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके भारत के कई प्रमुख व्यक्तियों की कथित तौर पर जासूसी किए जाने को ‘राजद्रोह’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने यह दावा भी किया कि पेगासस का उपयोग ‘भारतीय राज्य और संस्थाओं’ के खिलाफ किया गया तथा यह जनता की आवाज पर आक्रमण है।

राहुल गांधी ने संसद भवन के निकट विजय चौक पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेगासस एक हथियार है जिसका उपयोग आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ किया जाता है। हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भारत के संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ इसका उपयोग किया। मेरा फोन टैप किया। यह मेरी निजता का मामला नहीं है। मैं विपक्ष का एक नेता हूं और मैं जनता की आवाज उठाता हूं। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हाथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी की भूमिका उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसके उपयोग का आदेश प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ही दे सकते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि उनके फोन को टैप किया गया है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment