महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी : राहुल गांधी

Last Updated 09 Jul 2021 12:37:58 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएनजी के दाम में बढोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने सीएनजी के दाम में वृद्धि का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी!’’   

 

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में बृहस्पतिवार को संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) भी मंहगी हो गई। लागत बढने के कारण सीएनजी की कीमतें बढाई गयी है।       

दिल्ली में सीएनजी और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बृहस्पतिवार को सीएनजी का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस का दाम 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिया।    
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment