उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के मानसून सत्र की तैयारियों पर की चर्चा

Last Updated 09 Jul 2021 11:48:44 AM IST

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया है।


राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि नायडू ने 07 जुलाई को बिरला के साथ बैठक की और मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दोनों सदनों के महासचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान तय किया गया कि मानसून सत्र के दौरान भी संसद के पिछले सत्र की तरह ही कोविड-19 मानकों का पालन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। बैठक में दोनों पीठासीन अधिकारियों को अवगत कराया गया कि दोनों सदनों के ज्यादातर सांसद टीका ले चुके हैं। दोनों पीठासीन अधिकारियों ने बाकी बचे सांसदों को भी टीका जल्द से जल्द लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के 205 सदस्य को  कोविड टीका चुके हैं। इनमें से 16 सांसद दोनों टीका ले चुके हैं जबकि 06 सांसद शारीरिक बीमारियों के कारण टीका नहीं ले पाए हैं।  

सूत्रों ने बताया कि संसद के मानसून सत्र में भी सांसद मुख्य कक्ष के अलावा दीर्घा में बैठेंगे।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment