कोरोना मामलों में मामूली गिरावट, एक दिन में 43 हजार से अधिक नए मामले, 911 लोगों की मौत

Last Updated 09 Jul 2021 10:47:53 AM IST

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 43 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।


इस बीच गुरुवार को गुरुवार को 40 लाख 23 हजार 173 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393  नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 52 हजार 950 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 459 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गयी है। सक्रिय मामले 1977 घटकर चार लाख 58 हजार 727 हो गये हैं। इसी अवधि में 911  मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख पांच हजार 939 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.49 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 171 घटने के बाद यह संख्या 117698  हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 8815 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5889982 हो गयी है जबकि 439 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124296 हो गया है।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment