देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल समेत दिग्गजों ने किया नमन
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 57वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
|
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi pays floral tribute to India's first PM Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary
— ANI (@ANI) May 27, 2021
Visuals from Shanti Van pic.twitter.com/MElrDrE3Gp
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर नेहरू को याद करते हुए लिखा गया , ‘‘ पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।’’
राहुल गांधी ने नेहरू के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।’’
“Evil unchecked grows, evil tolerated poisons the whole system."
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2021
Remembering the wise words of Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary. pic.twitter.com/aEgHM7hx6T
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री थे।
| Tweet |