PM मोदी ने जे जयललिता को जयंती पर किया याद, कहा- उनके साथ हुए मुलाकातों को हमेशा संजो के रखूंगा

Last Updated 24 Feb 2021 10:37:53 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि जनहित की नीतियों तथा पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है।


मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जयललिता जी की जयंती पर उनका स्मरण। जनकल्याणकारी नीतियों और पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है। हमारी नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए भी उन्होंने स्मरणीय प्रयास किए। उनके साथ हुए कई संवादों को मैं हमेशा संजो के रखूंगा।’’    

तमिलनाडु की राजनीति में ‘‘अम्मा’’ के नाम से मशहूर रहीं जयललिता का जन्म वर्तमान कर्नाटक के मांड्या जिले के मेलुरकोट गांव में 1948 को हुआ था। वह पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही।    

तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने हाल ही में जयललिता की जयंती को ‘ बालिका संरक्षण दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला किया।     

जयललिता के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने इतिहास रच दिया था। पांच दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था।      

इस साल अप्रैल-मई में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।      
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment