केंद्रीय मंत्री नाइक सड़क हादसे में घायल, पत्नी की मौत

Last Updated 12 Jan 2021 12:06:10 AM IST

केंद्रीय आयुर्वेद, योगा और हौम्योपैथी मंत्री श्रीपद येसो नाइक सोमवार को एक कार दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये।


केंद्रीय आयुर्वेद, योगा और हौम्योपैथी मंत्री श्रीपद येसो नाइक (file photo)

इस हादसे में उनकी पत्नी विजय और एक अन्य की मौत हो गई है।

यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के अंकोला तालुका में हुआ। श्री नाइक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

इस हादसे में श्री नाइक की पत्नी विजया औऱ उनके सचिव दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्री नाइक के शीघ स्वस्थ होने की कामना की है।

श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह होश में हैं। उन्हें उपचार के लिये गोवा लाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत से टेलीफोन पर बात कर श्रीपद नाइक के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी विजया नाइक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के समय श्री नाइक अपनी पत्नी और अन्य के साथ कार से कहीं जा रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के समाचार से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं।गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से मेरी बातचीत हुई है।श्रीपदजी के इलाज का समुचित प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीपदजी जल्दी स्वस्थ हों।

श्री येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, यह समाचार जानकर कर धक्का लगा कि जिस कार में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक या कर रहे थे उत्तर कन्नड़ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें उनकी पत्नी की दुखद मृत्यु हो गई। श्रीमती नाइक की दर्दनाक मौत पर मेरी हार्दिक संवेदना है और श्री नाइक और दुर्घटना में घायल अन्य के शीघ स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वार्ता
अंकोला (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment