दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Last Updated 07 Dec 2020 11:05:22 AM IST

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि इनमें से कुछ लोगों के संबंध आतंकवादी संगठनों से हैं।


दिल्ली में 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

प्रतिबंधित संगठनों के साथ कथित संबंध रखने वाले 5 लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

सोमवार को पुलिस ने कहा कि इनमें से 2 लोग शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में भी कथित रूप से शामिल थे। संधू को पंजाब में आतंकवाद से लड़ने के लिए सम्मानित किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों के समूहों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है।

इनकी पहचान कश्मीर के शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज राथर और पंजाब के गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के इन दोनों पर आरोप है कि वे संधू की हत्या में शामिल थे।

 

 

स्पेशल सेल के डीसीपी पी.एस. कुशवाह ने कहा,"इन लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनके पास हथियार समेत कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गईं हैं।"

16 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन जिले में भिखीविंड हाउस में संधू को बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने गोलियों से भून डाला था।

इसके अलावा पुलिस राजधानी दिल्ली में इनकी उपस्थिति के पीछे का मकसद पता लगा रही है। इन लोगों से स्पेशल सेल की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment