गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच की जा रही है: निशंक
Last Updated 10 Feb 2020 04:44:32 PM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना की सरकार जांच कर रही है।
![]() मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) |
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए इस पर खेद व्यक्त कर कहा है कि इस घटना का अंजाम बाहरी लोगों ने दिया है। इसकी जांच की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि गत दिनों कॉलेज के फेस्ट में बाहरी लोगों की भीड़ गेट तोड़कर अंदर घुस गई और उसने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उत्पात मचाया जिससे कॉलेज में भय और आतंक का माहौल व्याप्त हो गया।
यह भीड़ राष्ट्रीय नागरिकता कानून के समर्थन में जुलूस निकालते हुए जा रही थी।
| Tweet![]() |