बंगाली समुदाय की दुर्गा पूजा के पहले दिन महालया पर प्रधानमंत्री सहित सभी ने दी शुभकामनाएं

Last Updated 19 Sep 2017 12:52:55 PM IST

दुर्गा पूजानवरात्रि के पहले दिन और पितृपक्ष के समापन पर मंगलवार को महालया के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.


फाइल फोटो

महालया पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, शुभो महालया. मैं प्रार्थना करता हूं कि त्योहारों का यह मौसम हमारे समाज में शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाये. 


    
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया के मौके पर बांग्ला और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट करके सभी को शुभकामनाएं दी हैं. मां दुर्गा की तस्वीर के साथ किये ट्वीट में उन्होंने लिखा है, महालया के शुभ अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं. इशुभोमहालया. 


    
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आठ दशक पुरानी, महिषासुरमर्दिनी की धुन का लिंक पोस्ट किया है. पार्टी ने लिखा है,   इशुभोमहालया. बिरेन्द्र कृष्ण भद्रा की महिषासुरमर्दिनी की धुन सुनने के लिए यहां  झ्बबदजथथ.जढारण क्लिक करें. 
    
करीब आठ दशक पुरानी, मां दुर्गा पर भद्रा की यह धुन, उनका संगीत बंगाल के लोगों के रगों में रच-बस गया है.
    
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर के साथ पोस्ट किया है,   इमहालया पर सभी को शुभकामनाएं. आपका जीवन समृद्धि और प्रसन्नता से भर जाए. 
    
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है,   इमहालया के अवसर पर सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं. मां दुर्गा सभी को समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य दें. शुभो महालया. 

 


    
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने ट्वीट किया है,   इमहालया के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. देवी सभी को प्रसन्नता और समृद्धि दें. इशुभोमहालया. 
    
वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया है,   इमहालया आंतरिक शुभेक्षा. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिताए नमस्तसैय, नमस्तसैय, नमस्तसैय, नमो नम:. 


    
अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी शुभो महालया के अवसर पर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मां दुर्गा की तस्वीर पोस्ट करके सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है.
    
सेलिब्रेटी शैफ रणबीर बरार ने ट्वीट किया है,   त्योहार मना रहे सभी को शुभो इमहालया इनवरात्रि 2017 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो मेरे साथ भी साझा करें. 
    
महालया बंगाली समुदाय द्वारा दुर्गापूजा का शुभारंभ माना जाता है. सामान्य तौर पर प्रथमा से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय में अमावस्या से शुरू हो जाती है. बंगाल में काली पूजन का ज्यादा महत्व है. महालया एक पखवाड़े के पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष का समापन और दुर्गापूजा या नवरात्रि का शुभारंभ होता है. महालया का अर्थ मां दुर्गा का अह्वान होता है.
 

 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment