Winter Health Tips : सर्दियों में खराब पाचन तंत्र से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

Last Updated 18 Jan 2024 10:58:17 AM IST

Digestion Problem in winter : सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को कब्ज, खराब पाचन तंत्र की शिकायत रहती है। शरीर में मौजूद हर रोग की जड़ पेट को ही माना जाता है।


अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या खराब रहता है तो इसका मतलब है कि आप भविष्य में कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, पेट शरीर का मुख्य भाग माना जाता है। यह हमारे खाने को पचाने में सहायता करता है व उससे मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में भी मदद करता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह अच्छे से पेट साफ होना व्यक्ति के स्वस्थ होने की निशानी है, लेकिन अपच व बदहजमी व्यक्ति के शरीर को बीमारियों का घर बना सकती हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि सर्दियों के मौसम में अपने पाचन तंत्र को कैसे स्वस्थ रखें और इसके लिए क्या -क्या खाना चाहिए।  

फाइबर युक्त खाना खाएं - विशेषज्ञों के मुताबिक, फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र को भोजन पचाने में काफी आसानी होती है। फाइबर वाला भोजन खाने से बार-बार खाने की आवश्यकता नहीं होती है, जिसके कारण शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर संतुलित बना रहता है। इस प्रकार का भोजन खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है।

खूब सारा पानी पिएं - पाचन शक्ति को मजबूत व स्वस्थ रखने के लिए शरीर को हाइड्रेटड रखना महत्वपूर्ण है। पानी व अन्य तरल पदार्थ खाने को पचाने में काफी मदद करता है। हर व्यक्ति को दिन में 2 से 4 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखना चाहिए।

निर्धारित समय पर खाना खाएं - प्रतिदिन निर्धारित समय पर भोजन करना सेहतमंद व्यक्ति की निशानी होती है। आपका नाश्ते से लेकर डिनर तक का खाने का समय तय होना चाहिए व आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप प्रतिदिन तय समय पर ही भोजन का सेवन करें। अलग-अलग समय पर खाना खाने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है व शरीर में कई बिमारियां लग जाती हैं।

व्यायाम करें - व्यायाम करने से हमारे पाचन तंत्र को खाना पचाने में अधिक मदद मिलती है व रोजाना व्यायाम करना शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर के वजन का स्तर सही बना रहता है, जो कि हमको फुर्तीला रखता है।   

तनाव से दूर रहें - आजकल के लाइफ स्टाइल में तनाव हर किसी के अंदर है और ये ही व्यक्ति के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। अधिक तनाव लेने से हमारे मस्तिष्क व पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिसकी वजह से व्यक्ति कई बिमारियों से घिर जाता है।

फास्ट फूड को अलविदा कहें - फास्ट फूड का चसका कुछ ऐसा होता है कि लोगों को इसकी आदत पड़ ही जाती है। लेकिन यदि आप फास्ट फूड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपके व आपके पाचन तंत्र के लिए ठीक नहीं है। ज्यादा फास्ट फूड खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और लोग खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं।

गहरी और पूरी नींद लें - खाने-कमाने की भागदौड़ में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, जो उनके बीमार रहने के कई कारणों में से एक है। अगर आप भी अक्सर बीमार रहते हैं या फिर खाना सही से नहीं पच पाता है। 

_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment