Sesame Seeds Benefits In Winters : सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करें तिल, इन बीमारियों से मिलेगी निजात

Last Updated 18 Jan 2024 12:03:01 PM IST

Sesame Seeds Benefits In Winters : तिल को एक औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर हर घर के किचन में यह आसानी से मिल जाता है।


मगर बहुत से लोग यह नही जानते कि तिल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।  खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इसे खाने से कितने फायदे होते हैं। सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखता है और हड्डियां भी मजबूर करता है। यह स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है। तो चलिए आपको बताते हैं तिल खाने के फायदे।  

तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व - Sesame Seeds Benefits In Winters
प्रोटीन    

फैट

कोलिन   

विटामिन ई

विटामिन के   

Til ke fayde - तिल खाने के फायदे

मधुमेह में फायदेमंद - कुछ हद तक मधुमेह के लिए तिल फायदेमंद होता है। आप सफेद तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये ब्लड शुगर रेगुलेट करता है।  तिल सही मात्रा में इस्तेमाल करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है।

शरीर में प्रोटीन के लिए - तिल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस कारण लोग अपनी डाइट में दिल का सेवन करते हैं।  यह शरीर में कोशिका निर्माण करने का काम करता है। बच्चों की अच्छी सेहत के लिए तिल के लड्डू, तिल का तेल इस्तेमाल करना कारगर है।

दिल के रोगों में फायदेमंद 
- दिल से जुड़ी परेशानियों के लिए भी इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हर तरीके से सेहत को लाभ पहुंचाते है। यह कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के लिए भी अच्छा माना जाता है।

अर्थराइटिस के लिए फायदेमंद - अर्थराइटिस को गठिया के नाम से भी जाना जाता है। यह सूजन को कम कर के दर्द से राहत दिलाता है। तिल जोड़ों में गाठें बनने से रोकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
- स्किन के लिए तिल का तेल कई तरीकों से काम करता है। आप इसे सनबर्न में भी सनस्क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई पाया जाता है जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।  

बालों के लिए फायदेमंद -
बालों के लिए भी तिल बहुत अच्छा माना जाता है। तिल के तेल को हल्का गर्म कर के स्कैल्प पर मालिश करें। इससे रुसी नहीं होती और बालों का झड़ना कम होता है।   

कब्ज के लिए - तिल से बनी चीजें खाने से कब्ज़ में राहत मिलती है। तिल को चबाकर खाने और फिर ठंडा पानी पीने से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment