Walnut Oil Benefits : अखरोट के तेल से करें पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स और डैंड्रफ तक का इलाज
Walnut Oil Benefits In Hindi : आयुर्वेद के मुताबिक, अखरोट को सर्दियों में रामबाण औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
![]() Walnut Oil Benefits |
Walnut Oil Benefits In Hindi : शरीर को दुरुस्त बनाए रखने में भी अखरोट बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। इसके साथ ही अखरोट का तेल भी आपको सर्दियों के मौसम में कई तरह के फायदे पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा, बालों व हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं देखी जाती है। सर्द हवाओं से होने वाली इन सभी समस्याओं में अखरोट का तेल बेहद ही प्रभावशाली माना गया है। अक्सर आपने दादी - नानी से भी अखरोट के तेल के कई फायदे सुने होंगे। तो चलिए आज हम भी आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
अखरोट के तेल के फायदे
झुर्रियां कम करने में फायदेमंद - स्वस्थ और निखरती त्वचा कौन नहीं चाहता है, लेकिन धूल - मिट्टी के कारण त्वचा का निखार कम हो जाता है। साथ ही उम्र से पहले ही उस पर झुर्रियां आने लगती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अखरोट का तेल विशेष रुप से एंटी रिंकल और एंटी एजिंग के लिए ही जाना जाता है। अखरोट का तेल चेहरे पर लगाने से यह त्वचा की नमी और झुर्रियों को कम करने में सहायता करता है। अखरोट के तेल की कुछ बूंदों से चेहरे पर मसाज करने से आपके चेहरे का निखार फिर वापस आ सकता है।
संक्रमण से बचाव - एक शोध में बताया गया है कि अखरोट के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा के बैक्टीरियों को खत्म करके स्वस्थ बनाने का काम करता है। अखरोट का तेल इतना प्रभावशाली होता है कि यह विभिन्न तरह के बैक्टेरिया को खत्म कर सकता है।
बालों का झड़ना कम करें - बढ़ती उम्र व पोषक तत्वों की कमी के साथ ही पर्यावरण में मौजूद प्रदूषित वायु आदि के कारण कम उम्र में ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। यह समस्या आम तौर पर कई लोगों में देखी जाती है। बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट की आवश्यकता पड़ती है। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि अखरोट के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट प्रभावी रूप से पाया जाता है। इस प्रकार बालों के झड़ने की समस्या में अखरोट का तेल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होता है।
हृदय रोगों से सुरक्षा - डायबिटीज के चलते लोगों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है जिससे मधुमेह नियंत्रण रहे व हृदय रोगों से सुरक्षा मिल सके। अखरोट में मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और अल्फा लिनोलेनिक एसिड ब्लड में शुगर की मात्रा कम करने में सहायक होता है। अखरोट का तेल भी इसी प्रकार के गुणों से युक्त होता है। ऐसे में अखरोट के तेल का प्रयोग करने से हृदय रोगों की संभावना कम हो जाती है।
वजन नियंत्रण करने में सहायक - जैसे कि हमने आपको बताया है कि अखरोट के तेल में ओमेगा 3 फैटी पाया जाता है। ओमेगा 3 शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने के साथ ही मांसपेशियों की को भी मजबूत करने में सहायता करता है। ऐसे में अखरोट का तेल आपके वेट को कम करने में लाभदायक है।
| Tweet![]() |