Yoga for slip disc: स्लिप डिस्क की समस्या में योगासन दिलाएगा आराम

Last Updated 19 Sep 2023 11:57:54 AM IST

योगासन जो स्लिप डिस्क की समस्या से दे सकते हैं राहत शवासन (Shavasana), मर्जारी आसन, शलभासन, अदरवासना। इन योग से आप अपने स्लिप डिस्क की समस्या को दूर कर सकते हैं।


yoga for slip disc

अक्सर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके चलते कमर दर्द जैसी समस्याएं शरीर में बढ़ने लगती हैं। इसी के साथ ही स्लिप डिस्क भी एक ऐसी गंभीर समस्या है जो हड्डियों के दर्द से संबंधित है। भारत में तेजी से बढ़ती स्लिप डिस्क की बीमारी से आज लगभग 80 फीसदी युवा परेशान हैं। स्लिप डिस्क का दर्द अधिकतर 22 से 40 वर्ष आयु वाले लोगों में उठता है। जिसकी वजह से व्यक्ति का उठना - बैठना तक दूभर हो जाता है। हालांकि हमारे देश में योग/आसान जैसी एक ऐसी जड़ी बूटी मौजूद है। जो हर तरह के मानसिक व शारीरिक कष्टों को दूर करने में सक्षम है। स्लिप डिस्क में भी योग बेहद लाभकारी है। योग के माध्यम से आपकी स्लिप डिस्क की परेशानी कुछ समय में ही छूमंतर हो जाएगी। आइए जानते हैं, स्लिप डिस्क के लिए कौन-कौन से योग किया जा सकते हैं?


स्लिप डिस्क होने के कारण -  yoga for slip disc
बढ़ती उम्र के साथ अक्सर ऐसा होता है कि स्लिप डिस्क की समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसके अलावा अचानक मुड़ने,गलत पोजिशन में बैठने उठने पर,भारी सामान उठाने पर स्लिप डिस्क की समस्या हो जाती है। आमतौर पर वजन अधिक उठाने पर लोअर बैक में मोच आ जाती है, जिससे स्लिप डिस्क हो जाता है। मोटापे की बीमारी से ग्रसित लोगों में भी अधिकतर यह समस्या होती है।

स्लिप डिस्क के लिए योग -  yoga for slip disc
मकरासन (Makrasana)
यदि आप स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं तो मकरासन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मकरासन योग करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी कोहनी को जमीन पर टिकाकर, हथेलियों को ठोड़ी सी लगाइए। अपनी आंखों को बंद कर लीजिए। अपने पंजो को जमीन से लगा कर रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इस आसन को आप दो से 5 मिनट तक कर सकते हैं।

ज्येष्ठकासन (Jyestikasana)
इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर, सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी गर्दन को थोड़ा ऊपर उठाकर, जमीन की ओर देखें। गर्दन को आराम देने के लिए आप किसी तौलिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कानों के पीछे रख लें तथा सामान्य रूप से सांस लेते रहें हैं।

शवासन (Shavasana )
शवासन एक ऐसा आसन है, जिसके नाम से ही यह स्पष्ट है कि इसमें व्यक्ति को एक मुर्दे के समान स्थिति में रहकर सांस लेनी होती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछा लें। इसकी बात पीठ के बल लेट जाएं। अपनी हथेलियों को सीधा रखें। पैरों को भी सीधा रखें तथा सामान्य रूप से सांस लेते रहें। अपने दिमाग को शांत करते हुए आप इस आसन को 2 से 5 मिनट के लिए आसानी से कर सकते हैं।

भुजंगासन (Bhujangasana)
हड्डियों से संबंधित समस्या में भुजंगासन बेहद ही लाभकारी होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी पीठ को ऊपर उठाते हुए पीछे की ओर लेते जाएं। इसके बाद अपनी गर्दन को एकदम सीधा रखें। इस आसन को अपनी क्षमता के अनुसार करें साथ ही साथ सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

चक्रासन (Chakrasana)
आपने अक्सर जब योगासनों के विषय में पड़ा होगा, तो उनमें से चक्रासन के लाभ के विषय में भी अवश्य पड़ा होगा। स्लिप डिस्क की समस्या यानि कमर दर्द से जुड़ी समस्याओं में चक्रासन बेहद लाभदायक होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। आप अपने दोनों हाथों को साइड में रख लें। अपने दोनों पैरों को मोड़कर कूल्हे के पास मोड़ कर लेकर जाएं। अपने दोनों हाथों को कान के ऊपर लेकर जाए। इसकी बाद हाथों पर सारा शरीर का वजन डालकर, शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि आप उतना ही अपनी पीठ को मोड़ने का प्रयास करें जितना आप मोड़ सकते हैं।

अर्ध शलभासन (Ardha Shalabhasana)
यह आसन भी स्लिप डिस्क की समस्या में बेहद कारगर साबित होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछा लें। इसके बाद पेट के बल लेट कर अपने दोनों हाथों को अपनी साइड पर रखें। अपने सिर को जमीन से सटाकर रखें तथा अपने दाएं पैर के ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद अपने दाएं पैर को धीरे-धीरे नीचे लेकर आएं फिर दोबारा अपने बाएं पैर को ऊपर लेकर जाएं। इसके बाद बाएं पैर को धीरे-धीरे नीचे लेकर आते हुए, पुनः यह प्रक्रिया अपने दाएं पैर से शुरू कर दें। शुरुआत में आप यह प्रक्रिया 4 से 5 बार कर सकते हैं। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment