Florida shopping mall shooting: फ्लोरिडा में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

Last Updated 24 Dec 2023 09:32:45 AM IST

Florida shopping mall shooting: मध्य फ्लोरिडा में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


फ्लोरिडा शॉपिंग मॉल गोलीबारी

ऐसा प्रतीत होता है कि हमला स्पष्ट रूप से उस व्यक्ति को ‘‘निशाना’’ बनाकर किया गया था।

ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने शनिवार शाम संवाददाताओं को बताया कि ओरलैंडो से लगभग 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित ओकाला के पैडॉक मॉल में व्यक्ति को कई बार गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला घायल हुई है।

बाल्कन ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया और बंदूक वहीं छोड़ गया।

घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस दोपहर करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मॉल पहुंची।

बाल्कन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिकारी तत्काल मॉल पहुंचे। जांच में उन्हें पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई पेशेवर हमलावर नहीं था।’’

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के दौरान मॉल के कई अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आईं। एक व्यक्ति ने सीने में दर्द की शिकायत की और दूसरे का हाथ टूट गया।

मॉल के मालिक डब्ल्यूपीजी को एक ईमेल भेजकर जानकारी मांगी गई है।

एपी
ओकाला (अमेरिका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment