मानव रहित हवाई वाहनों को नष्ट करने के लिए रूस ने लेजर गन का किया सफल परीक्षण

Last Updated 27 Aug 2023 07:26:21 AM IST

रूस ने एक लेजर गन का सफल फील्ड परीक्षण किया और विभिन्न प्रकार के कई ड्रोन नष्ट कर दिए।


रूस ने लेजर गन का सफल परीक्षण किया (प्रतिकात्मक चित्र)

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मानव रहित हवाई वाहनों को नष्ट करने के लिए डिाइन किए गए लड़ाकू लेजर का रूस के सैन्य प्रशिक्षण मैदानों में से एक में सफल परीक्षण किया गया।

विमान और क्वाड्रो कॉप्टर दोनों प्रकार के ड्रोन को लेजर से नष्ट कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, "मानवरहित हवाई वाहनों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किए गए लड़ाकू लेजर का रूस के सैन्य प्रशिक्षण मैदानों में से एक में सफल परीक्षण किया गया।
 
लेजर गन ने निकट क्षेत्र में यूएवी को नष्ट करने में उच्च क्षमता का प्रदर्शन किया।"

बताया गया है कि किस प्रकार इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम के लड़ाकू लेजर ने ड्रोन का भौतिक विनाश किया, विशेषतः हवाई वाहनों की वायुगतिकीय सतहों को जलाया या ऑन-बोर्ड उपकरणों के साथ उनके ढांचे को जलाया।

 

 

एजेंसी
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment