Chandrayan 3 on Moon : पाकिस्तान भी हुआ चंद्रयान-3 की सफलता का दीवाना, भारतीय वैज्ञानिकों की जमकर की सराहना

Last Updated 27 Aug 2023 06:55:54 AM IST

भारत के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission) की सफलता को ‘महान वैज्ञानिक उपलब्धि’ बताते हुए पाकिस्तान ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों की सराहना की।


चंद्रयान-3 मिशन

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों ने अमीर देशों की तुलना में कम बजट में इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भारत की तारीफ की।

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से शुक्रवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था।

उन्होंने अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा, ‘मैं केवल यह कह सकती हूं कि यह एक महान वैज्ञानिक उपलब्धि है। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं।’

पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर अब तक भारत की ऐतिहासिक सफलता को नजरअंदाज किया था। हालांकि, पाकिस्तानी समाचार पत्रों ने इस ऐतिहासिक क्षण को पहले पन्ने पर स्थान दिया।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने अपने संपादकीय ‘भारत की अंतरिक्ष खोज’ में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उसने कहा कि भारत इस विशेष उपलब्धि के लिए सराहना का पात्र है, क्योंकि उसने कम बजट में वह हासिल किया, जो अमीर देशों ने बड़ी रकम खर्च करके हासिल किया था।

भाषा
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment