UNGA सत्र : पहली बार न्यूयॉर्क नहीं जाएंगे विश्व के नेता

Last Updated 24 Jul 2020 05:31:09 AM IST

सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में 75 वर्षों में पहली बार विश्व भर के नेता न्यूयॉर्क नहीं जाएंगे बल्कि वे सभी पहले से ही रिकॉर्ड किए गए वीडियो भेजेंगे।


संयुक्त राष्ट्र महासभा

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 193 सदस्य देशों वाले संघ ने महासभा को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं महासभा 15 सितंबर को शुरू होगी। सत्र की शुरुआत में ‘जनरल डिबेट’ आयोजित की जाती है जो एक सप्ताह तक चलती है।

इसमें संघ के 193 सदस्य देशों के नेता महासभा हाल से दुनिया भर को संबोधित करते हैं।

भाषा
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment